बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

बिजनौर के धौलागढ़ में भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

:बिजनौर के धौलागढ़ में भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट

:बिजनौर जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार करने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है। धोलागढ़ गांव में नए मकान को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

यह घटना बिजनौर जिले के धोलागढ़ गांव की है, जहां मकान को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। बड़े भाई ने छोटे भाई मोहित सैनी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ग्रामीण ने स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी बड़े भाई विनेश को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि भाइयों के बीच काफी समय से मकान को लेकर विवाद चल रहा था, जो इस खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने में लगी हुई है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button