झारखण्ड

प्रदेश राजद कार्यालय में कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती, तस्वीर पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित किया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क : स्टेट हेड

रांची : महान स्वतंत्रता सेनानी शोषित वंचितों के मसीहा कहे जाने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक स्व० कर्पूरी ठाकुर का 100वां जयंती युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार के अध्यक्षता में प्रदेश राजद कार्यालय में मनाया गया। उनके द्वारा समाज में किए गए कार्यों खासकर पिछड़े वर्ग का उत्थान के लिए सभी ने याद किया तथा उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार, गौतम सागर राणा, अभय सिंह,राजेश यादव, कैलाश यादव,अनीता यादव, गायत्री देवी,विजय राम,मंतोष यादव,क्षितिज मिश्रा,राजकिशोर सिंह यादव,गौरी शंकर यादव,नंदन यादव,आबिद अली,राहुल यादव समेत कई वक्ताओं ने उनके जीवनी पर बात रखते हुए कहा आज के युवाओं को जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों सादगी जनसेवा की भावना जानने और उसपर चलने की जरूरत है । साथ ही आगे कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जब मुख्यमंत्री थे उन्होंने 7000 अभियंताओं को एकसाथ नियुक्ति पत्र देने का काम किया था और आज उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए बिहार के महागठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 70 दिनों में ढ़ाई लाख शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देकर और 15 महीने में पांच लाख ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र देकर इतिहास रचने का काम किया है।

सभी ने आगे कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा स्वागत योग्य है और आगे कहा कि आज केंद्र सरकार में वहीं मनुवादी विचारधारा के लोग हैं जिसने तत्कालीन मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर द्वारा पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के विरोध में उन्हें गंदी और भद्दी गालियां देने का काम किया गया था लेकिन राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत कई समाजवादी नेताओं की लगातार मांग और बिहार के महागठबंधन सरकार द्वारा कराए गए जातिगत गणना और गणना के आकड़ो के अनुसार पिछड़े,अतिपिछड़े वर्गों आरक्षण बढ़ाए जाने के दबाव और डर के कारण जननायक को भारतरत्न देने का फैसला किया गया है।
आगे सभी राजद नेताओं ने मांग किया केंद्र सरकार जननायक कर्पूरी ठाकुर को सच्ची श्रद्धांजलि और सम्मान देना चाहती है तो पूरे भारत में जातिगत गणना कराकर ओर गणना के अनुसार आरक्षण देने का काम करें।

Moizuddin Jharkhand

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button