पीआईएस बरियातू में चित्रकला प्रतियोगिता

आईरा न्यूज़ नेटवर्क : स्टेट हेड
रांची : पिक्सल लर्न एजुकेशनल फाउंडेशन के द्वारा पीआईएस बारियातू रांची में राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता के क्वालीफाय राउंड का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा दो से लेकर कक्षा नौवीं की छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पिक्सल लर्न एजुकेशनल फाऊंडेशन की डायरेक्टर आफरीन आजाद ने कहा कि यह चित्रकला प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर की है जिसमें हर वर्ग के बच्चों को यहां भाग लेने के लिए छूट दी जाती है ताकि वह अपनी कला का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर आसानी से कर सके। स्कूल की प्राधान अध्यापिका श्रीमती लुबना फातिमा ने कहा कि हमारा विद्यालय बच्चों के अंदर के गुण को प्रदर्शित करने के लिए समय-समय पर विद्यालय में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन करती है और विद्यालय के बाहर भी अगर इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है तो उसमें भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाता है , क्योंकि पढ़ाई के साथ-साथ कला का भी विकास करना जरूरी है। उन्होंने बच्चों के उत्साह को बढ़ाते हुए पूरी तरह सहयोग करने का आश्वासन दिया।


















