नगीना में लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश
AIRA NEWS NETWORK – नगीना में लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। बिजनौर सवाट टीम व स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त ऑपरेशन में 3 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। जिन्होंने निर्माण दिन मकान से लाखों रुपए का सामान चुराया था पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और जेल भेजने की कवायद शुरू कर दी है।
दरअसल नगीना निवासी कृष्ण बलदेव मोहल्ला लाल सहाय में एक मकान का निर्माण करा रहे हैं।जिसमें अज्ञात चोरों ने 7 अक्टूबर की रात्रि में घर में रखा सेनेटरी वे अन्य सभी सामान को चुरा लिया था।और पुलिस को चुनौती देते हुए फरार हो गए थे एसपी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसमें दो चोर चांदपुर के रहने वाले हैं।
जबकि एक गैर जनपद का बताया जा रहा है चोरी किया गया 4लाख का सामान डेढ़ किलो चरस व तमंचा तथा जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किए हैं।एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि चारों चोर पेशेवर मुजरिम है जो निर्माणाधीन मकानों को निशाना बना कर सामान चुराकर बेचते थे और मोटा मुनाफा कमाते थे फिलहाल पुलिस ने सभी सामान बरामद करते हुए तीनों अपराधियों को जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट-अमीन अहमद


















