जिला समन्यवक अश्वनी जैन ने नवागत जिलाधिकारी का किया अभिनंदन

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी
जिला समन्यवक अश्वनी जैन ने नवागत जिलाधिकारी का किया अभिनंदन
फिरोजाबाद
जिला विज्ञान क्लब फिरोजाबाद के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने जनपद फिरोजाबाद के नवागत जिलाधिकारी एवं जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के अध्यक्ष डॉ उज्ज्वल कुमार को कलेक्ट्रेट सिविल लाइन, फिरोजाबाद में पट्टिका पहनाकर एवं अभिनंदन पत्र प्रदान करके अभिनंदन किया। श्री एम.डी.जैन इंटर कॉलेज के प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि नवागत जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार जी सरल व्यक्तित्व के धनी एवं मृदुभाषी हैं। जिलाधिकारी महोदय पूर्व में डेढ़ वर्ष गोंडा एवं दो वर्ष महराजगंज जनपद में जिलाधिकारी के रूप में अत्यंत सराहनीय सेवा प्रदान कर चुके हैं। इसके साथ ही मैनपुरी एवं मुरादाबाद जनपद में मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रयागराज में नगर आयुक्त की भूमिका में उत्कृष्ट कार्य किए हैं। डॉ उज्ज्वल कुमार ने बताया कि जनपद में विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करने के लिए जिला विज्ञान क्लब द्वारा किए गए कार्यों को प्राथमिकता से प्रतिभाग कराएं। उन्होंने जिला विज्ञान क्लब ,फिरोजाबाद के कार्यों की प्रंशसा की एवं विज्ञान के कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद श्रीमती दीक्षा जैन, जिला सूचना अधिकारी दयाशंकर, जीशान आदि उपस्थित रहे।


















