जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को किए पुरस्कार वितरित, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग का दिया आश्वासन

नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम बिजनौर, में दो दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स, हॉकी, बास्केटबॉल, एवं भारत्तोलन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया



जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को किए पुरस्कार वितरित, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग का दिया आश्वासन
🌷✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️🌷
BIJNOR- 09 NOVEMBER, 2023
खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम बिजनौर, में दो दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स, हॉकी,बास्केटबॉल, व भारत्तोलन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद भर से 400 बालक बालिकाओं ने प्रतिभा किया। जिसका पुरस्कार वितरण आज दिनांक 9.11.2023 को श्री अंकित अग्रवाल जिलाधिकारी, बिजनौर द्वारा किया गया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी द्वारा विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी तथा जो किसी कारण से जीत नहीं पाए हैं, उनको आगे जीतने का आशीर्वाद दिया तथा साथ ही इस बार एशियन गेम्स में 100 से अधिक भारत के मेडल आने पर खिलाड़ियों को उत्साहित किया और जनपद बिजनौर में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की सराहना करते हुए बताया कि जनपद बिजनौर में खेलों का माहौल है, और यहां के खिलाड़ी भी उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और यह भी कहा की खेलों में बेहतर सुविधा देने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग हमेशा रहेगा


















