छुरिया ब्लॉक में शिक्षकों की भारी कमी आम आदमी पार्टी ने विधायक निवास का घेराव किया

छुरिया ब्लॉक में शिक्षकों की भारी कमी आम आदमी पार्टी ने विधायक निवास का घेराव किया
राजनांदगांव संवाददाता हेमंत वर्मा
राजनांदगांव जिले के छुरिया ब्लाक की शासकीय शालाओं में शिक्षकों की कमी को दूर करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता पुनाराम सिन्हा विगत 1 अगस्त से लगातार बीइओ कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में जुटे हुए हैं इसी तरह कल आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक छनी साहू के निवास का घेराव किया गौर तलब है कि इस ब्लॉक में लगातार स्कूलों में शिक्षकों की कमी है लेकिन स्थानीय विधायक के द्वारा कोई रुचि नहीं लेने की वजह से शिक्षा व्यवस्था बदहाल है पुनाराम सिन्हा से बातचीत किया हमारे संवाददाता हेमंत वर्मा ने श्री सिन्हा ने बताया कि छुरिया ब्लॉक की प्राथमिक मिडिल और हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है चिचोला उच्चतर माध्यमिक शाला में भौतिक संस्कृति अर्थशास्त्र और अंग्रेजी विषय के लेक्चर नहीं है ब्लॉक की 90 प्राथमिक शाला में एक ही शिक्षक है तुरैगढ़ प्राथमिक शाला कक्षा एक से पांचवीं तक 55 बच्चे अध्ययनरत है लेकिन वहां सिर्फ एक ही प्रधान पाठक पदस्थ है जिन्हें विभागीय कार्यों के अलावा बच्चों को संभालना पड़ता है ऐसे में पढ़ाने के लिए समय ही नहीं मिल पा रहा है हमारी मांग है कि शासन शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करें अन्यथा आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया
बाइट 1 पुनाराम सिन्हा आम आदमी पार्टी
बाइट 2 चंद्रमणि वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी
बाइट 3, कुशल राजपूत आम आदमी पार्टी
बाइट 4 ब्लॉक शिक्षा अधिकारी छुरिया


















