ग्राम सबलगढ़ मे पंचायत घर का निर्माण में मानक के अनुरूप नहीं हो रहा कार्य

मंडावली। बिजनौर के थाना मंडावली क्षेत्र में स्थित ग्राम सबलगढ़ में पंचायत घर का निर्माण हो रहा है। जिसमें स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण मानक के अनुरूप नहीं हो अव्वल ईट की जगह दोयम ईट का प्रयोग किया जा रहा है। हमारे संवाददाता ने वहां पहुंचकर ठेकेदार से बात की तो ठेकेदार ने कहा की ईट भट्टा मालिक ने गलत पहुंचा दी है। यह उठाकर भट्टे पहुंचा दी जाएगी और अव्वल दर्जे की आ जाएगी ग्राम वासियों में अंसार, युवराज, ओमपाल ओमी, हसिनुद्दीन, जाहिद, इकराम, कलवा, तेजपाल आदि ग्रामीणों का कहना है कि ईट काफी पुरानी हो चुकी है और इन्हीं ईट का प्रयोग किया जा रहा है और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दीवार में भीम 9 इंच की जगह 4 इंची का लगाया जा रहा और सरिया का प्रयोग 4 सूत की जगह 3 सूत का लगाया जा रहा है और भीम में चार सरियों का कॉलम बनाने की जगह 2 सरिया का ही लगाया जा रहा है और ईट का प्रयोग अव्वल की जगह दोयम ईट का ही प्रयोग किया जा रहा है। रेत बजरी में भी 10 रेत के अनुपात में एक सीमेंट मिलाया जा रहा है और कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए और बताया कि कई आला अधिकारियों की मिलीभगत से कार्य किया जा रहा है। हमने इसका विरोध करना भी चाहा तो जेई द्वारा हमें धमकाया और डराया गया कि अगर तुम ने कोई कार्रवाई करना चाहा तो मै आपको झूठे मुकदमे में फंसा दूंगा देखते हैं हमारी इस खबर में क्या असर होता है पंचायत घर का निर्माण मानक के अनुरूप होता है या ऐसे ही अधिकारी लोग अपना कोटा भरते रहेंगे।
आईरा न्यूज़ नेटवर्क मंडावली से नासिर मंसूरी की रिपोर्ट




