गृह मंत्री अनिल विज से मिला नागरिक अस्पताल करनाल को सम्मान

सुमरिन योगी
दिनांक : 1 अगस्त 2022
गृह मंत्री अनिल विज से मिला नागरिक अस्पताल करनाल को सम्मान
अस्पताल की तरफ से पीएमओ डा पीयूष शर्मा ने ग्रहण किया प्रशस्ति पत्र
अस्पताल का प्रत्येक स्टाफ सदस्य अपने कार्य के प्रति मेहनती और ईमानदार: डा पीयूष शर्मा
करनाल: प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज जी द्वारा प्रदेश के सभी नागरिकों अस्पतालों में से जिला नागरिक अस्पताल, करनाल को बेहतरीन कार्य करने पर सम्मानित किया गया है। गृह मंत्री श्री अनिल विज जी द्वारा हरियाणा मैडिकल काउंसिल द्वारा अंबाला में आयोजित कार्यक्रम में श्री राजीव अरोड़ा ए.सी.एस. हैल्थ विभाग, डा0 वीना सिंह डाइरेक्टर जनरल हैल्थ सर्विस एवं डा0 आरके अनेजा प्रधान हरियाणा मैडिकल काउंसिल की उपस्थिती में जिला नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डा पीयूष शर्मा को स्मृति चिहन एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। आज जिला नागरिक अस्पताल के सभी डाक्टरों एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा यह सम्मान मिलने पर खुशियाँ व्यक्त की एवं प्रधान चिकित्सा अधिकारी डा पीयूष शर्मा का मुंह मीठा करवाकर उन्हें बधाई दी। डा पीयूष शर्मा ने बताया कि हरियाणा मैडीकल काउंसिल द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया था। प्रदेश भर के सरकारी अस्पतालों का विभिन्न तय मानकों पर खरा उतरने के आधार पर सारे प्रदेश के तीन अस्पतालों को उनकी सेवाओं, सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों एवं अधिकारियों के आंकलन के आधार पर यह सम्मान दिया गया और उन तीन सर्वोतम अस्पतालों में नागरिक अस्पताल करनाल को भी शामिल किया गया। इसी श्रेणी में प्रदेश के दो अन्य सरकारी अस्पताल भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिलवाने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं, उसमें जिला नागरिक अस्पताल का प्रत्येक स्टाफ सदस्य अपना पूरा योगदान दे रहा है। अस्पताल के सभी स्टाफ सदस्यों का यह प्रयास रहता है कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को त्वरित एवं बेहतर स्वास्थ्य लाभ दिया जाए। हरियाणा सरकार द्वारा कई सुविधाएं जनता के लिए उपलब्ध करवाई गई हैं, उन सुविधाओं को बेहतर तरीके से मरीजों को दिया जा रहा है। स्टाफ की कार्यकुशलता और बेहतर प्रबंधन के कारण नागरिक अस्पताल को यह उपलब्धि हासिल हुई है। स्टाफ की कमी होने के पश्चात भी नागरिक अस्पताल करनाल के स्टाफ द्वारा अतिरिक्त ड्यूटिज कर कर अस्पताल के कार्यों को पूरा किया जा रहा है और अस्पताल के किसी भी कार्य, सेवा और गुणवत्ता में कमी नहीं आने दी है। इस कारण यह सम्मान और भी प्रशसनीय हो जाता है। अस्पताल के सभी डाक्टर्स, पैरामैडिकल स्टाफ – नर्सिज, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर, लैब टेकनीशियन, सफाई कर्मचारी, जनरल ड्यूटि वर्कर एवं सिक्योरिटी वर्कर द्वारा एक टीम की तरह कार्य किया जा रहा है। गत वर्ष में भी अस्पताल को कायाकल्प प्रोग्राम के अंतर्गत प्रदेश में प्रथम आने पर 50 लाख रुपए का ईनाम दिया गया था एवं अस्पताल द्वारा राष्ट्रीय स्तर का एनक्यूएएस प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया गया था। इसके अतिरिक्त अस्पताल के कर्मचारी को कोविड टीकाकरण के लिए भी केंद्रीय सरकार के स्वास्ठ एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा भी सम्मानित किया गया था। इस प्रकार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत से अस्पताल निरंतर प्रगति कर रहा है। इस अवसर पर डा0 पीयूष शर्मा द्वारा सभी कर्मचारियों को उनके कार्यों के लिए बधाई देते हुये उनसे अपने कार्य को इसी तरह जारी रखने और मरीजों की और ज्यादा सेवा करने का भी अनुरोध किया।


















