गीता स्थली ज्योतिसर में स्थापित हुआ भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप:मुकुल

सुमरिन योगी
करनाल (Hariyana)
गीता स्थली ज्योतिसर में स्थापित हुआ भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप:मुकुल
आरएसएस के संघसरचालक डा. मोहन राव भागवत, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज सुबह 11 बजे करेंगे भगवान श्री कृष्ण के विराट स्वरूप का लोकार्पण, राज्य सरकार की तरफ से प्रोजेक्ट पर खर्च हुआ 13 करोड़ 63 लाख, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पर्यटकों की 16 साल पुरानी मांग को किया पूरा, 40 फुट लंबे और 35 टन वजन के विराट स्वरूप को देखने के लिए दुनिया के कोने-कोने से पहुंचेंगे पर्यटक, शिल्पकार डा. राम सुतार ने 3 सालों में पूरा किया विराट स्वरूप
कुरुक्षेत्र 29 जून उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि गीता स्थली ज्योतिसर में भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप को स्थापित कर दिया गया है। इस विराट स्वरूप का लोकार्पण 30 जून को सुबह 11 बजे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संघसरचालक डा. मोहन राव भागवत, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। इस कार्यक्रम में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, हरियाणा के पर्यटन मंत्री कंवर पाल, हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेंगी। इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां प्रशासन, पर्यटन विभाग व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से पूरी कर ली गई है।
उपायुक्त मुकुल कुमार ने गीता स्थली ज्योतिसर में तैयारियों का जायजा लेने के उपरांत अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ज्योतिसर कार्यक्रम स्थल पर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गई है ताकि किसी भी स्तर पर कोई कमी ना रहे। इस प्रोजेक्ट के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की थी और इस घोषणा के अनुसार राज्य सरकार की तरफ से 13 करोड़ 63 लाख रुपए की अनुदान राशि मुहैया करवाई गई। इस कार्य को पर्यटन विभाग की तरफ से पूरा किया गया है। इस स्थल पर विराट स्वरूप स्थापित करने की मांग पिछले 16 सालों से की जा रही थी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से इस प्रोजेक्ट को पूरा किया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध शिल्पकार डा. राम सुतार द्वारा 17 सितंबर 2019 को भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप का निर्माण कार्य शुरु किया था और डा. राम सुतार को यह विराट स्वरूप बनाने के लिए 9 करोड़ 49 लाख 90 हजार रुपए की राशि का भुगतान किया गया है। इस विराट स्वरूप को 4 तरह की धातुओं से बनाया गया है और इसका वजन 35 टन का बताया गया है। इस विराट स्वरूप का निर्माण नोएडा में किया गया और नोएडा से इस स्थल पर अलग-अलग टुकड़ों में लाकर विराट स्वरूप को स्थापित किया गया है। इस विराट स्वरूप का निर्माण कार्य 15 मार्च 2022 को पूरा किया गया और इसे स्थापित करने के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड को सौंपा गया। अब इस विराट स्वरूप को स्थापित कर दिया गया है और 30 जून से इस विराट स्वरूप के दर्शन पर्यटक और श्रद्धालु सहजता से कर पाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ज्योतिसर को विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे है। इस गीत स्थली में महाभारत थीम पर आधारित एक प्रोजेक्ट के लिए 205.58 करोड़ रुपए की राशि भी मुहैया करवाई है। इस स्थल पर थीम पार्क प्रपोजल, सरस्वती नदी का महाभारत काल के दौरान महत्व सहित अन्य विषयों को शामिल किया जाएगा।




























