नगीना-बिजनोर-उत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

खेत में आम के पेड़ पर एक 21 वर्षीय युवक का शव मिला लटका हुआ

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

जनपद बिजनौर आईरा न्यूज़ नेटवर्क से विकास अग्रवाल

नगीना। थाना क्षेत्र के ग्राम काजीवाला में एक खेत में आम के पेड़ पर एक 21 वर्षीय युवक का शव लटका हुआ मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। शव बेहद सड़ी गली हालत में है, शव में कीड़े पड़ गए हैं और भीषण बदबू आ रही थी। मृतक नंदपुर कला निवासी परवेंद्र सैनी है और 27 जुलाई को बिना बताए घर से चला गया था। परिजनों ने 27 जुलाई को ही नगीना थाना में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।रविवार की सुबह सूचना मिलते ही सीओ संग्राम सिंह तथा कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भिजवा दिया।
नगीना थाना क्षेत्र बढ़ापुर रोड स्थित गांव नंदपुर कला निवासी अमर सिंह के 21 वर्षीय पुत्र परवेंद्र सैनी का शव काजीवाला के जंगल में एक आम के पेड़ से लटका मिला हैं। शव से बहुत बदबू आ रही थी। शव तीन चार दिन पुराना लगता है। शव में कीड़े पड़ चुके है पूरा चेहरा कीड़ों से ढका हुआ है। ग्राम काजीवाला निवासी दयानन्द चौहान पुत्र बाबूराम के गन्ने के खेत मे आम के पेड़ की एक शाखा पर परवेंद्र सैनी का शव लटका हुआ मिला। मृतक का मुंह के मुंह पर लाखों कीड़े चल रहे थे। गले मे सफेद अंगोछा के फंदे पर लटका हुआ है।
मृतक की शर्ट पेड़ के उसी शाखा पर लटकी मिली जिस पर वह लटका हुआ था। मृतक के लोअर की जेब मे मोबाइल मिला है। रविवार की सुबह घास लेने गई कुछ महिलाओं ने शव लटका देखा तो गांव में आकर शोर मचाया। सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार वशिष्ठ व सीओ संग्राम सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से भैसा बुग्घी के सहारे शव को नीचे उतारा। शव
रोड से करीब 500 मीटर की दूरी पर ग्राम काजीवाला के जंगल मे लटका मिला। मृतक के पिता अमर सिंह ने रोते बिलखते हुए बताया कि घर मे किस से नाराज होकर 27 जुलाई की सुबह से ही गायब हो गया था। मृतक अपने परिवार में पांच भाइयों में चौथे नम्बर का था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बिजनोर भेज दिया। थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार वशिष्ठ ने मृतक के परिवार को शांतना व ढांढस बंधाया तथा गरीब परिवार होने के कारण उनकी कुछ आर्थिक सहायता भी की जिसकी प्रशंसा हो रही है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button