किसानों की विचार गोष्ठी में जेबकतरे सक्रिय, कई किसानों की कटी जेब
ब्रेकिंग न्यूज़ | नगीना-बिजनौर
आईरा न्यूज़ नेटवर्क
खबर वही जो हो सही
किसानों की विचार गोष्ठी में जेबकतरे सक्रिय, कई किसानों की कटी जेब
नगीना-धामपुर मार्ग स्थित एक बैंकेट हॉल में आयोजित किसान हितों पर केंद्रित विचार गोष्ठी उस वक्त अव्यवस्था का शिकार हो गई जब कई किसानों ने अपनी जेब कटने की शिकायत की।
कार्यक्रम के दौरान अज्ञात जेबकतरों ने भीड़ का फायदा उठाते हुए कई किसानों की जेब से नगदी और कीमती सामान पार कर लिया। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई और पीड़ित किसानों में भारी आक्रोश फैल गया।
स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आयोजन समिति की लापरवाही और सुरक्षा इंतज़ामों की कमी पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
📍 स्थान: धामपुर रोड, नगीना, बिजनौर
🗓️ घटना का दिन: आज सुबह
🔍 स्थिति: जांच जारी
👉 आईरा न्यूज़ नेटवर्क पर बने रहें — “खबर वही जो हो सही”


















