Uncategorized

कनिष्क अस्पताल देहरादून ने नगर में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर मरीजो को दी निशुल्क दवाएं

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से विकास अग्रवाल

नगीना।  कनिष्क अस्पताल देहरादून ने नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन ताहिरा बेगम के पुत्र शेख़ शाहनवाज खलील के सहयोग से एमएम इंटर कालेज में एक विशाल नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया। शिविर में पहुंचे 10 चिकित्सकों की टीम ने 200 से अधिक मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाइयां एवं जांच कराएं।

रविवार को नगर के एमएम इंटर कालेज में  कनिष्क अस्पताल देहरादून के नेतृत्व में  डा. ऋतु गुप्ता, डा. संदीप राजेबहादुर हड्डी रोग विशेषज्ञ, डा. मुकेश कुमार गुप्ता, डा. डीपिन पटेल फिजिशियन, डा. मजहर पेट रोग विशेषज्ञ की टीम ने शिविर में पहुंचे सेकड़ो मरीजों को सभी प्रकार के रोगों को निःशुल्क चिकित्सक उपलब्ध कराई। शिविर में गैस्ट्रो, कैंसर, स्त्री व प्रसूति रोग, हड्डी एवं जोड़ रोग, स्पोर्ट्स इंजरी, मेडिसिन, यूरोलॉजी, मूत्र रोग, छाती रोग विशेषज्ञ, नेफ्रोलॉजी गुर्दा रोग, न्यूरो, हृदय रोग, बाल रोग, दांत रोग आदि रोगों से पीड़ित मरीजों ने शिविर में पहुंचकर जांच एवं उपचार कराया। कनिष्क अस्पताल के प्रबंधक गिरवीर असवाल ने बताया कि शिविर में जिन मरीजो का पर्चा बनाया गया है वह करीब एक माह तक वैलिड रहेगा, जिस पर ओपीडी फ्री रहेगी। मरीज इस पर्चे के माध्यम से कभी भी नि:शुल्क किसी भी विभाग में अपना उपचार करा सकते हैं तथा उपचार के दौरान मरीजों को दवाइयों, जांचों एवं सभी प्रकार के उपचारों में विशेष छूट दी जाएगी। स्वास्थ्य कैंप में समाजसेवी शेख़ शाहनवाज खलील, शेख़ शहराज खलील समेत बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button