वाराणसी/उत्तरप्रदेश

एस०एम०एस० की एन०एस०एस० इकाई ने आयोजित किया एड्स जागरूकता कार्यक्रम

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी, : स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट साइंसेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय एड्स दिवस के अवसर पर एड्स जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एन०एस०एस० कार्यक्रम अधिकारी प्रो० पल्लवी पाठक व डॉ० शिशिर कुमार गुजराती के नेतृत्व में एड्स से बचाव सबंधित जानकारी को साझा किया गया। प्रयोग की गई सीरिंज, असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित खून आदि एड्स के कारकों की चर्चा भी की गई। इस दौरान एन०एस०एस० के स्वयंसेवकों ने इस बीमारी को लेकर तमाम शंकाओं के लिए समाधान भी प्रस्तुत किया जैसे यह छूने से, साथ भोजन करने से नहीं फैलता। जागरूकता कार्यक्रम में इस बात पर भी जोर दिया गया कि यह कोई छिपाने वाली बीमारी नहीं बल्कि संक्रमित होने पर उचित उपचार और उचित बचाव प्रक्रिया अपनाकर खुद की और समाज की रक्षा भी की जा सकती है। इस दौरान निदेशक पी०एन० झा, कुलसचिव संजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button