देहरादून-उत्तराखण्ड़

उत्तराखंड परिवहन को मिली अत्याधुनिक तकनीक वाली 130 नई बसें

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

देहरादून / उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),, एक लंबे अंतराल के बाद आखिरकार अब हाई तकनीक से लैस बीएस-6 बसें उत्तराखंड में सड़कों पर फर्राटा भरेंगी। उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में आज 130 नई बसें शामिल हो गई हैं। देहरादून आईएसबीटी पर सीएम धामी ने बसों का लोकार्पण किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नई बसों के चलने से अब पहाड़ों के दूर दराज के क्षेत्रों में लोगों को यातायात की सुविधा मिलेगी। राज्य तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
विदेशों में बसे राज्य के लोग आज गर्व महसूस कर रहे हैं। 33 प्रतिशत राज्य कर बढ़ा है। 14 स्थानों पर नई बस स्टैंड बन रहे हैं। जल्द इलेक्ट्रॉनिक बसों का राज्य में संचालन किया जाएगा। निगम के सभी कार्मिकों की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल यात्रा में जरूर करें।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button