नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

आर.आर.पब्लिक स्कूल, नूरपुर के दो विद्यार्थियों को मिला इंस्पायर मानक अवॉर्ड₹10,000 की अनुदान राशि नवाचार के लिए प्राप्त

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह
दिनांक: 30 जुलाई 2025

आर. आर. पब्लिक स्कूल, नूरपुर के दो विद्यार्थियों को मिला इंस्पायर मानक अवॉर्ड
₹10,000 की अनुदान राशि नवाचार के लिए प्राप्त

आर. आर. पब्लिक स्कूल, नूरपुर के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों — स्वेता सिंह (सूची संख्या: 1427, संदर्भ संख्या: 24UP5616601) एवं पारंगत सिंह (सूची संख्या: 1428, संदर्भ संख्या: 24UP5616602) — को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत चयनित किया गया है।

स्वेता सिंह का नवाचार “कार की छत पर सामान को बारिश से बचाने हेतु कवर डिजाइन” पर आधारित है, जबकि परांगत सिंह का नवाचार “फर्श पर फिसलन से बचाने वाला सहायक सीढ़ी स्टैंड” है। इन दोनों नवाचारों को देशभर के विद्यार्थियों के बीच चयन कर सम्मानित किया गया।

इन दोनों विद्यार्थियों को उनके नवाचार को और अधिक विकसित करने के लिए ₹10,000 की नकद राशि NEFT के माध्यम से प्रदान की गई है।

विद्यालय के नोडल शिक्षक श्री कपिल कुमार के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि संभव हो सकी है। विद्यालय परिवार ने इस सफलता पर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता ने बताया कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव की बात है और इससे अन्य विद्यार्थियों को भी विज्ञान एवं नवाचार की दिशा में प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर वीरेंद्र चौधरी अजय चौहान रितु चौहान इत्यादि की भूरी भूरी प्रशंसा की

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button