आयुज़िंग डिजिटल हॉस्पिटल के उद्घाटन अवसर पर IPS पंकज चौधरी से हुई महत्वपूर्ण भेंट सामाजिक सरोकारों पर हुई विस्तृत चर्चा
आयुज़िंग डिजिटल हॉस्पिटल के उद्घाटन अवसर पर IPS पंकज चौधरी से हुई महत्वपूर्ण भेंट
सामाजिक सरोकारों पर हुई विस्तृत चर्चा
यादगिरीगुट्टा (तेलंगाना)।
आज यादगिरीगुट्टा, तेलंगाना में आयुज़िंग डिजिटल हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह के दौरान IPS पंकज चौधरी, पुलिस महानिरीक्षक (DIG), जयपुर से काफी समय बाद सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई। इस अवसर पर समाजहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर एवं सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हुई इस भेंट में स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता, जनसेवा तथा प्रशासन और समाज के बीच बेहतर समन्वय जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर डॉ तारीक़ ज़की, जोयप्पा अच्या, पंकज चौधरी ने चर्चा कर सहमति जताई कि समाज के कमजोर वर्गों तक आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं और न्यायपूर्ण प्रशासन की पहुँच सुनिश्चित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

गौरतलब है कि IPS पंकज चौधरी अपनी ईमानदार छवि, दृढ़ कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठ प्रशासनिक दृष्टिकोण के लिए देशभर में जाने जाते हैं। आम जनता के बीच उनका सरल, मृदुल और संवेदनशील व्यवहार उन्हें एक विशिष्ट पहचान दिलाता है। कानून-व्यवस्था को सख़्ती और मानवीय दृष्टिकोण—दोनों के संतुलन के साथ लागू करना उनकी कार्यप्रणाली की विशेषता रही है।

आयुज़िंग डिजिटल हॉस्पिटल का यह उद्घाटन न केवल स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज के प्रति प्रतिबद्ध प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक संगठनों के साझा प्रयासों का भी प्रतीक है।
आईरा न्यूज़ नेटवर्क






