बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

आईवीएफ की प्रदेश कार्य समिति में शामिल हुए जनपद बिजनौर के पदाधिकारी

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईवीएफ की प्रदेश कार्य समिति में शामिल हुए जनपद बिजनौर के पदाधिकारी
नजीबाबाद। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित क्लार्क इन होटल में दो दिवसीय प्रदेश कार्य समिति की बैठक का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष विधायक डॉ नीरज बोरा, प्रदेश प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, पूर्व मंत्री एवं व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, पूर्व मंत्री एवं बदायूं से विधायक महेश गुप्ता, संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष एवं बरेली से विधायक संजीव अग्रवाल, मुगलसराय से विधायक रमेश जायसवाल,अलीगढ़ से विधायक मुक्ता वार्ष्णेय, महापौर प्रशान्त सिंघल, महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं विमला बाथम,महिला आयोग की सदस्य एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश अग्रवाल, युवा प्रदेश अध्यक्ष अमित वार्ष्णेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सम्बोधित किया।कार्य समिति की बैठक में कई बिंदु पर विचार विमर्श हुआ तथा संगठन की उपलब्धियां बताई गई। कार्यक्रम में श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर भव्य राम उत्सव कार्यक्रम करने का आह्वान किया गया एवं संगठन की सदस्यता अभियान को गति देने की बात कही। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री डॉ अजय गुप्ता, शिव कुमार सोनी, रविकांत गोयल, चंद्रयांशु गोयल, जितेंद्र रस्तोगी, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता तथा मथुरा से वरिष्ठ पदाधिकारी विनोद अग्रवाल कराहरी वाले एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से प्रदेश व जिला कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। जनपद बिजनौर से जिला अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, जिला महामंत्री तुषार अग्रवाल व युवा प्रदेश सचिव आदित्य अग्रवाल प्रदेश कार्य समिति में शामिल हुए। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जनपद बिजनौर परिवार ने कार्यक्रम आयोजक अलीगढ़ निवासी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन गुप्ता, जिला अध्यक्ष प्रदीप गंगा व उनकी टीम को बधाई दी एवं उनका आभार व्यक्त किया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button