अहमदपुर रौनी निवासी जीशान ने सीए की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

अहमदपुर रौनी निवासी जीशान ने सीए की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव
आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह
कन्नौज । द इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आफ इंडिया ने सफल मेधावी सी ए के छात्र छात्राओं का परीक्षा फल घोषित किया जिसमें जनपद कन्नौज के अहमदपुर रौनी निवासी निवासी जीशान ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने माता-पिता गुरुजनों के साथ क्षेत्र का गौरव बढ़ाया ।
द इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आफ इंडिया ने 843 मेधावी सीए की परीक्षा में सफल छात्रों का परिणाम घोषित किया जिसमें लखनऊ ब्रांच के बाल गाइड इंटर कॉलेज लखनऊ से जनपद कन्नौज के अहमदपुर रानी निवासी छात्र जीशान पुत्र शमशाद अली द्वारा 800 में से 481अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में सीए की परीक्षा उत्तीर्ण की बताते चलें हाई स्कूल की परीक्षा की शान द्वारा जनपद कन्नौज के केवीएस स्कूल से पास करने के उपरांत घर वालों ने उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए उनका दाखिला लखनऊ के कॉलेज में कराया गया जहां उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया उनकी इस सफलता पर शुभकामना संदेश और बधाई देने वालों का तांता लगा रहा ।


















