असम सन्तान डॉ. बेदब्रत पाठक को नई दिल्ली में एक विशेष समारोह में प्रदान किया गया अंतर्राष्ट्रीय युवा आइकन पुरस्कार । डॉ. पाठक ने इस अवसर पर किया असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा की काफी प्रशंसा।

असम सन्तान डॉ. बेदब्रत पाठक को नई दिल्ली में एक विशेष समारोह में प्रदान किया गया अंतर्राष्ट्रीय युवा आइकन पुरस्कार । डॉ. पाठक ने इस अवसर पर किया असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा की काफी प्रशंसा।
पंकज नाथ, असम, 5 नवंबर :
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक उठा असम के सपूत डॉ. बेदब्रत पाठक । कल शनिवार को नई दिल्ली के होटल ललित में आयोजित डी-30 नामक कार्यक्रम के दौरान चमक उठे डॉ पाठक। इस कार्यक्रम में डॉ. बेदब्रत पाठक को “इंटरनेशनल यूथ आइकन अवार्ड 2023” प्रदान किया गया। 30 विदेशी देशों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिनिधित्व किए गए इस प्रतिष्ठित समारोह में कई विशेष व्यक्ति की उपस्थिति में असम के सपूत डॉ पाठक को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया। डॉ. पाठक ने इस आयोजन के संबंध में आयोजित कार्यक्रम में पूर्वोत्तर का प्रतिनिधित्व करने वाले विशेष वक्ता के रूप में अपनी बात रखी। डॉ पाठक ने नाइजीरिया, कनाडा, ऑस्ट्रिया आदि सहित लगभग 30 देशों के प्रतिनिधियों के सामने अति सुन्दर तरीके से अपना भाषण रखा । डॉ. वेदब्रत पाठक का भाषण सुनकर विदेशी प्रतिनिधि अभिभूत हो गए। डॉ. बेदब्रत पाठक ने ड्रग फ्री इंडिया ड्रग फ्री वर्ल्ड नामक इस कॉन्क्लेव में असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा की प्रशंसा की। कॉन्क्लेव में असम में नशा मुक्त असम बनाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए कड़े कदमों पर चर्चा की गई। कल आयोजित इस कार्यक्रम में 30 देशों के प्रतिनिधि मौजूद थे। इसके साथ ही कल के इवेंट में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व राष्ट्रीय महासचिव श्याम जाजू, भाजपा के वर्तमान महासचिव दुष्यंत गौतम, नेपाल की सांसद रेखा यादव, एनपीपी के राष्ट्रीय महासचिव रामेश्वर सिंह और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।






