न्यूज़

असम में नए निर्वाचन क्षेत्र के गठन के आधार पर पहली बार कामरूप जिले में मतदान केंद्रों की मसौदा सूची जारी। एक सप्ताह तक लोगों के लेंगे आपत्ति।

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

असम में नए निर्वाचन क्षेत्र के गठन के आधार पर पहली बार कामरूप जिले में मतदान केंद्रों की मसौदा सूची जारी। एक सप्ताह तक लोगों के लेंगे आपत्ति।

पंकज नाथ, असम, 21 अक्टूबर :

असम में निर्वाचन क्षेत्र के पुनर्गठन के बाद पहली बार कामरूप निर्वाचन जिले के नवगठित विधानसभा क्षेत्रों के तहत मतदान केंद्रों की मसौदा सूची कल जारी की गई। तदनुसार, नंबर 27 समरिया निर्वाचन क्षेत्र में 245 केंद्र, नंबर 28 बको-छयगांव निर्वाचन क्षेत्र में 229 केंद्र, पलाशबाड़ी निर्वाचन क्षेत्र संख्या 29 में 260 केंद्र और हाजो-शुवालकुसी निर्वाचन क्षेत्र में 220 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। कामरूप जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी विकास शर्मा ने कहा कि यदि किसी को इस संबंध में कोई आपत्ति, दावा या सुझाव पेश करना चाहते है, तो वह एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत कर सकते है। शर्मा के अनुसार, मतदाताओं के नाम वाले मतदान केंद्रों की सूची जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय या सर्कल अधिकारियों के कार्यालय में उपलब्ध होगी। अंतिम सूची 10 नवंबर को सार्वजनिक आपत्तियों या सुझावों के अंत में प्रकाशित की जाएगी। यह प्रक्रिया एक जनवरी को प्रकाशित होने वाली नियमित लघु संशोधित मतदाता सूची के मद्देनजर की गई है। जिला आयुक्त कीर्ति जल्ली कामरूप के सदर उपखंड के अंतर्गत सभी मतदाताओं को मसौदा केंद्र सूची की जांच करने के लिए अनुरोध किया है।

Pankaj Nath

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button