मुंबई

अलाएद्दीन के हमलों से नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने मुम्बई सिटी एफसी की डिफेंस को भेदा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

मुम्बई, 30 दिसंबर: नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने सोमवार को मुम्बई फुटबॉल एरिना में खेले गए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 मुकाबले में मेजबान मुम्बई सिटी एफसी को 3-0 से हरा दिया। हाईलैंडर्स की शानदार जीत में मोरोक्कन विंगर अलाएद्दीन अजारेई ने 45वें सेकेंड व 83वें मिनट और विंगर मैकार्टन निक्सन ने 86वें मिनट में गोल किए। विंगर मैकार्टन निक्सन को एक गोल करने और टीम के हमलों में दमखम दिखाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

आज क्लीन शीट के साथ हाईलैंडर्स की शानदार जीत से स्पेनिश हेड कोच जुआन पेड्रो बेनाली निश्चित रूप से प्रसन्न होंगे। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी 13 मैचों में छह जीत, तीन ड्रा और चार हार से 21 अंक लेकर तालिका में छठे से चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, आइलैंडर्स को चार मैचों के बाद मिली हार से चेक हेड कोच पीटर क्रेटकी जरूर निराश होंगे। मुम्बई सिटी एफसी 13 मैचों में पांच जीत, पांच ड्रा और तीन हार से 20 अंक लेकर तालिका में पांचवें से सातवें स्थान पर लुढ़क गई है।

मैच का पहला गोल केवल 45वें सेकेंड में आया, जब मोरोक्कन विंगर अलाएद्दीन अजारेई ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को शुरुआती बढ़त दिलाते हुए स्कोर 1-0 कर दिया। यह उनका इस सीजन में 13वां गोल है और वह गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे बने हुए हैं। मोरोक्कन मिडफील्डर मोहम्मद बेमाम्मेर से लंबा थ्रू-पास बॉक्स के बाहर दाहिनी तरफ लेने के बाद पार्थिब गोगोई ने क्रॉस डालकर गेंद को सेंटर किया, जिस पर सेकेंड पोस्ट की तरफ दौड़ कर पहुंचे आलएद्दीन ने चेस्ट से गेंद को टॉप लेफ्ट कॉर्नर के अंदर गोल जाल में उलझा दिया जबकि गोलकीपर टीपी रेहेनेश उनको ब्लॉक करके बचाव नहीं कर पाए।

83वें मिनट में मोरोक्कन विंगर अलाएद्दीन अजारेई ने अपना दूसरा और सीजन का 14वें गोल करके नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी की शुरुआती बढ़त को दोगुना करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया। विंगर मैकार्टन निक्सन ने बॉक्स के अंदर पहुंचने के बाद अपने दाहिनी तरफ छोटा से थ्रू-पास निकाला, जहां छह गज के खतरनाक इलाके के दाहिनी तरफ मौजूद अलाएद्दीन ने बाएं पैर से करारा शॉट लगाकर गेंद को लेफ्ट कॉर्नर के अंदर गोल जाल में उलझा दिया जबकि गोलकीपर रेहेनेश के पास बचाव का कोई मौका नहीं था।

86वें मिनट में विंगर मैकार्टन निक्सन ने गोल करके नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी की बढ़त को तिगुना करते हुए स्कोर 3-0 कर दिया। मुम्बई सिटी के बॉक्स के अंदर तीन विपक्षी खिलाड़ियों से जूझने के बाद मैकार्टन ने दाहिने पैर से ग्राउंडेड शॉट लगाया और गेंद बायीं तरफ डाइव लगाकर बचाव कर रहे गोलकीपर टीपी रेहेनेश के बाएं हाथ से लगकर बॉटम राइट कॉर्नर के अंदर पहुंच गई।

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड बढ़त दोगुनी करने का मौका गंवा बैठी, जब मोरोक्कन विंगर अलाएद्दीन अजारेई 25वें मिनट में पेनल्टी किक पर गोल करने से चूक गए। हाईलैंडर्स को पेनल्टी किक के रूप में यह सुनहरा मौका 23वें मिनट में मिला, जब अलाएद्दीन के क्रॉस को ब्लॉक करने के चक्कर में युवा राइट-बैक हार्दिक भट्ट अपने बॉक्स के अंदर हैंड बॉल कर बैठे और रैफरी सेंथिल नाथन ने लंबी सीटी बजाकर स्पॉट किक का इशारा किया। इसके बाद अलाएद्दीन के राइट फुटर शॉट को गोलकीपर टीपी रेहेनेश ने अपने दाहिनी तरफ डाइव लगाकर शानदार बचाव किया।

तेज-तर्रार रहा पहला हाफ नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के नाम रहा, क्योंकि मोरोक्कन विंगर अलाएद्दीन अजारेई के गोल से हाईलैंडर्स ने बढ़त बनाई और उसे बरकरार रखा। लिहाजा, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी 1-0 की बढ़त के साथ हाफ टाइम ब्रेक पर गई। गेंद पर ज्यादा नियंत्रण मुम्बई सिटी एफसी का 60 फीसदी रहा। मेजबान टीम की तरफ से छह प्रयास किए गए, जिनमें से एक शॉट टारगेट पर था लेकिन गोल नहीं आया। वहीं, हाईलैंडर्स ने पांच प्रयास किए और दो शॉट टारगेट पर रखे, जिनमें से एक पर गोल आया। इस दौरान जहां मुम्बई सिटी के गोलकीपर टीपी रेहेनेश ने पेनल्टी किक पर शानदार बचाव करके अलाएद्दीन को दूसरा गोल करने से रोका। वहीं, आईलैंडर्स अपने प्रयासों को गोल में तब्दील नहीं कर पाए।

यह आईएसएएल में दोनों टीमों के बीच 21वां मुकाबला था और आज नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने छठा मैच जीता है जबकि मुम्बई सिटी एफसी बार 11 जीती है। चार मैच ड्रा रहे हैं।

HALIMA BEGUM

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button