करनाल-हरियाणा

समाधान शिविर: 2 शिकायतों की हुई सुनवाई, दोनो पर कार्रवाई शुरू-अशोक कुमार,उप निगमायुक्त।

IMG-20250627-WA0059
IMG-20250627-WA0059
previous arrow
next arrow

समाधान शिविर: 2 शिकायतों की हुई सुनवाई, दोनो पर कार्रवाई शुरू- अशोक कुमार, उप निगमायुक्त।
अपील- नागरिक समाधान शिविर में करवा सकते हैं समस्या का हल।
करनाल 4 नवंबर, नगर निगम के उप निगमायुक्त ने बताया कि आमजन की शिकायतों का समाधान करने के मकसद को लेकर नगर निगम कार्यालय में समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। सोमवार को शिविर में आए नागरिकों की सम्मान के साथ शिकायतें सुनी गई।
उन्होंने जानकारी देते बताया कि समाधान शिविर में कुल 2 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जो भूमि शाखा तथा विद्युत शाखा से सम्बंधित हैं। दोनो शिकायतों के समाधान को लेकर नगर निगम की ओर से कार्रवाई प्रारम्भ कर दी गई है, जिसका समाधान कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत को गम्भीरता से लिया जाए। शिविर में आने वाले आम आदमी को त्वरित समाधान दिया जाए। उन्होंने सभी शाखा प्रभारियों को भी आदेश दिए हैं कि समाधान शिविर में आई शिकायत का शीघ्र अति शीघ्र निपटान करवाया जाए। अगर किसी शिकायत को मौके पर समाधान नहीं हो सकता, तो उसका निश्चित समयावधि में समाधान करवाना सुनिश्चित किया जाए।
उप निगमायुक्त ने बताया कि प्रत्येक कार्य दिवस को नगर निगम कार्यालय के काँफ्रैंस हाल में प्रात: 9 से 11 बजे तक समाधान शिविर लगाया जाएगा। अगर किसी नागरिक की नगर निगम से सम्बंधित शिकायत है, तो वह समाधान शिविर में आकर उसका हल करवा सकता है।
समाधान शिविर में क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अंकुश पराशर, कर अधीक्षक सुनील कुमार, नायब तहसीलदार राम कुमार के अतिरिक्त विभिन्न शाखाओं के कर्मचारी मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button
close