करनाल-हरियाणा

श्रद्धानंद अनाथ आश्रम का औचक निरीक्षण

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रद्धानंद अनाथ आश्रम का औचक निरीक्षण

करनाल, 21 मई। यहां के मुख्य दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण डॉ सविता कुमारी ने 20 मई को श्रद्धानंद अनाथ आश्रम का दौरा किया। उन्होंने आश्रम में बच्चों से बात की और उनकी परेशानियों के बारे में जानकारी ली। डॉ सविता कुमारी ने आश्रम के रसोई घर में भोजन की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने रोजाना परोसे जाने वाली खाद्य सामग्री के बारे में भी जानकारी ली।

उन्होंने बिजली, स्टोर तथा साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और बच्चों से उनकी दिनचर्या के बारे में जाना। आश्रम के एक ट्रस्टी ने डा सविता को बताया कि उनके यहां इस समय 69 बच्चे हैं जिसमें से 29 लडक़े और 40 लड़कियां है। दो साल पहले यहां पर रसोई का आदि आधुनीकिकरण किया गया था। बच्चों के लिए खाना बनाने की आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए यहां समय-समय पर रंगोली, भाषण आदि प्रतियोगितायें आयोजित की जाती है। हर तीसरे महीने बच्चों का मेडिकल चेकअप भी कराया जाता है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button