काशीपुर-उत्तराखण्ड़

विवेचना में हुई देर तो एसएसपी ने उपनिरीक्षक मनोज जोशी को किया निलंबित

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,उत्तराखंड में लापरवाह कर्मचारियों पर अब बड़ा एक्शन होने लगा है। उधमसिंह नगर जिले में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने विवेचना में लापरवाही बरतने पर काशीपुर के टांडा रिपोर्टिंग चौकी में तैनात उपनिरीक्षक मनोज जोशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
उपनिरीक्षक पर आरोप है कि उन्होंने एक मामले की विवेचना को 5 महीने से अधिक समय तक लटकाए रखा और विवेचनात्मक कार्यवाही में गंभीर लापरवाही दिखाई।
एसएसपी ने क्षेत्राधिकारी काशीपुर को इस मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं और सभी विवेचकों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी विवेचक द्वारा विवेचना को अनावश्यक रूप से लंबित रखा गया तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button
close