करनाल-हरियाणा

विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकत्र्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकत्र्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

पार्टी का पटका पहनाकर सभी को करवाई ज्वाईनिंग

करनाल, 23 सितम्बर।
भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोडक़र भाजपा में अपनी आस्था जताई। भाजपा कार्यालय में आज करनाल से भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनन्द एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। दर्जनों साथियों ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में अपनी आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थामा। जगमोहन आनन्द ने पार्टी में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि उनका पार्टी में पूरा मान और सम्मान किया जाएगा। जगमोहन आनन्द ने कहा कि लगातार भारतीय जनता पार्टी का परिवार बढ़ता जा रहा है। जिन्होंने भाजपा के लिए वोट निकालनी है, घर-घर जाकर वोट का आग्रह करना है वो कार्यकर्ता दिन-प्रतिदिन जुड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका सीधा जनता और कार्यकर्ताओं से जुड़ाव है। जब जनता एवं कार्यकर्ता साथी बीड़ा उठा ले तो फिर कोई फर्क नहीं पड़ता कौन आ रहा है और कौन जा रहा है। उन्होंने कहा कि जितने पलटीमार लोग है उन्हें जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता सरेआम नौकरियां बेचने की बात कह रहे हैं, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज आने पर कितना बड़ा धोखा ये जनता के साथ करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जनता अपने वोट की चोट से कांग्रेस को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया है और भाजपा व्यवस्था परिवर्तन करने एवं आमजन के कार्य करने के लिए आई है। जिन परिवारों में रोजी रोटी नहीं थी, उन्हें मैरिट के आधार पर नौकरी देकर रोजी-रोटी का साधन मुहैया करवाया है। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस की दुकान दस वर्ष पहले खाली हो गई थी और जो लोग आए थे उसी विचारधारा के साथ वो वापिस चले गए। दल बदलू नीति वालों को जनता सबक सिखाती है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। हमारे मूल कार्यकर्ता हमारे साथ हैं और आमजन उनसे जुड़ता जा रहा है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button