दिल्ली

मॉडल टाउन विधानसभा में मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने सुनी “मन की बात

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

विधायक श्री अशोक गोयल देवराहा द्वारा लाल बाग में आयोजित विशाल कार्यक्रम में सैकड़ों लोग हुवे शामिल

दिल्ली । मॉडल टाउन विधानसभा के अंतर्गत आने वाले लाल बाग क्षेत्र में आज विकास, जनसहभागिता और संवेदना का अद्वितीय संगम देखने को मिला, जब स्थानीय विधायक श्री अशोक गोयल देवराहा द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रसिद्ध मन की बात कार्यक्रम सुनने हेतु एक भव्य एवं विशाल कार्यक्रम स्थानीय लोगों के लिए आयोजित किया गया।

इस आयोजन में दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने विशेष रूप से उपस्थित होकर लाल बाग सेवा बस्ती के स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना।
उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम से हमें ये मालूम चलता है कि देश के अलग अलग हिस्सों में देश निर्माण में सहायक एवं सामाजिक दिशा में कार्य कर रहे लोगों से हमारे प्रधानमंत्री जी सीधा संवाद करते हैं जिससे उन लोगों का मनोबल और बढ़ता है।
वहीं इस अवसर पर विधायक श्री अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि प्रत्येक माह मन की बात कार्यक्रम के इस आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री जी की बात को जन जन तक पहुंचना होता है जिससे कि आम जनता को इस बात पर गर्व कर सके कि उनके प्रधानमंत्री उनसे सीधे तौर पर संवाद करते हैं।
इस अवसर पर विधायक श्री अशोक गोयल देवराहा संग निगम पार्षद सुशील जोंटी, रेनू अग्रवाल के अलावा प्रेम चंद गुप्ता, कपिल नागर, चौधरी कुलदीप सिंह, अभिषेक गुप्ता, शेफाली मनचंदा, सन्नी जेदिया तथा कई सामाजिक वा व्यापारिक संगठन के लोग भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में विधायक श्री अशोक गोयल देवराहा ने स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि “मन की बात” कार्यक्रम आगे भी इसी प्रकार निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि प्रधानमंत्री और जनता के बीच सीधे संवाद की परंपरा और मजबूत हो सके।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close