करनाल-हरियाणा

भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस ने देश को बर्बाद किया : भजनलाल शर्मा

IMG-20250407-WA0021
IMG-20250407-WA0016
IMG-20250407-WA0036
IMG-20250408-WA0022
IMG-20250412-WA0034
IMG-20250412-WA0033
IMG-20250411-WA0013
IMG-20250409-WA0016
IMG-20250409-WA0014
IMG-20250415-WA0032
IMG-20250415-WA0033
IMG-20250416-WA0032
IMG-20250416-WA0049
IMG-20250416-WA0062
IMG-20250416-WA0063
IMG-20250419-WA0031
IMG-20250418-WA0051
IMG-20250417-WA0070
IMG-20250416-WA0065
IMG-20250422-WA0098
IMG-20250422-WA0072
IMG-20250423-WA0029
previous arrow
next arrow

भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस ने देश को बर्बाद किया : भजनलाल शर्मा
राजस्थान के मुख्यमंत्री ने किया इन्द्री में आयोजित जन आर्शीवाद रैली को सम्बोधित
कहा : हरियाणा को ऊंचाई पर ले जाने एवं आगे बढ़ाने के लिए भाजपा को वोट दें
इन्द्री, 26 सितम्बर।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 2014 के बाद हरियाणा की जनता ने परिवर्तन देखा है। गरीब कल्याण योजना, विकास योजना, आतंकवाद नक्सलवाद से छुटकारा हो या दुनिया में बढ़ता हुआ भारत का गौरव हो यह परिवर्तन जनता ने देखा है।

जनता ने 2014 से पहले हरियाणा और देश की स्थिति देखी है जब आतंकवाद से देश जूझ रहा था और देश भय के साए में रहता था। लेकिन 2014 के बाद जनता ने परिवर्तन देखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर में धारा 370 समाप्त होने के बाद जम्मू कश्मीर में अब लोग शांतिपूर्वक रह रहे हैं। अब जम्मू-कश्मीर में शांति और अमन है। मुख्यमंत्री भजनलाल आज इन्द्री में आयोजित जन आर्शीवाद रैली को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री भजनलाल ने जन आर्शीवाद रैली के माध्यम से इन्द्री से भाजपा प्रत्याशी रामकुमार कश्यप को भारी मतों से जितवाने का आह्वान किया।


2014 से पहले का हरियाणा देख लीजिए किस तरह से हरियाणा भ्रष्टाचार की जकड़ में था। ऐसी स्थिति थी युवा परीक्षा देते थे और नौकरी की बोली लगती थी। चुनाव में कांग्रेस का घोषणा पत्र आता है। कांग्रेस का हर घोषणापत्र उठा कर देखेंगे तो आज से 40-50 साल पहले कहते थे वही बात कांग्रेस आज भी कहती है लेकिन अपना एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई। मुख्यमंत्री भजन लाल ने कहा कि 2014 के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने पर अनेक कल्याणकारी और विकास की योजनाएं लागू की गई। आतंकवादी और नक्सलवाद का खत्मा हुआ। भारत का नाम विदेश में रोशन हुआ है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश में अराजकता का माहौल था और देश में जिस तरह से आतंकवाद था तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐसी सरकार बनी, जिसने आतंकवाद को तुरंत जवाब देने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी ने गरीब हटाओ का नारा दिया था, लेकिन आज तक कांग्रेस के किसी भी नेता ने गरीबों के पास जाकर नहीं देखा और उनकी गरीबी नहीं देखी, बल्कि कांग्रेस ने गरीबी को ओर बढ़ावा दिया। वास्तव में कांग्रेस कभी गरीब का भला नहीं सोच सकती। देश का भला नहीं सोच सकती। उन्होंने कहा कि पूरी तरह से कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है और कांग्रेस के हरियाणा कार्यकाल में किस प्रकार नौकरियों में भ्रष्टाचार होता था, वो जग जाहिर है, ऐसे भ्रष्टाचारियों को भाजपा सरकार ने जेल में डालने का काम किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किस जाति, वंश और परिवार की पार्टी नहीं है, बल्कि यह तो आमजन और जनमानस की पार्टी है। इस पार्टी में एक छोटे से कार्यकर्ता को भी त्वजो दी जाती है। मै भी एक छोटे से परिवार से किसान का बेटा हूं और आज आप सबके सामने हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टीकरण के आधार पर भ्रष्टाचार पर चलने का काम किया। यहां के अन्नदाता को परेशान करने का काम किया। इसके अलावा गरीब किसान की जमीन सस्ते में लेकर भ्रष्टाचार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने हर संकल्प पर खरा उतरी है। 2014 का संकल्प पत्र 2019 तक पूरा किया। 2019 तक का संकल्प पत्र 2024 तक पूरा किया और अब जो 2024 में संकल्प पत्र है वह भी अवश्य पूरा किया जाएगा। किसानों के दर्द को भाजपा अच्छी तरह जानती है और किसानों के हित के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय में कांग्रेस हमेशा हर वर्ग को बहकाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इन राजनीतिक पार्टी को ही बदलने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी को पुन: मुख्यमंत्री बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी का साथ दें और डबल इंजन की सरकार बनाएं। हमारा देश और प्रदेश विकसित बने, इसलिए डबल इंजन की सरकार बनाना और चलाना जरुरी है। भाजपा वंश की पार्टी नहीं है परिवार की पार्टी नहीं है यह जनमानस की पार्टी है। कांग्रेस ने तुष्टीकरण एवं भ्रष्टाचार के आधार पर चलना सीखा है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button
close