अपराधवाराणसी/उत्तरप्रदेश

भारी मात्रा में सोने के बार/ बिस्कुट बरामद, थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी ने किया अपराधियो को गिरफ़्तार

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow
    आज दिनांक 13.03.2026 को श्रीमान् पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी महोदय, श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक श्री एन.कोलान्ची महोदय, श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज श्री प्रशान्त वर्मा महोदय, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी श्री कुँवर प्रभात सिंह महोदय के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्मो व सरकुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों/वारण्टियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अवैध तस्करी/संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक श्री रजोल नागर मय हमराह निरीक्षक श्री देव चन्द्र यादव, उ0नि0 राजबहादुर, उ0नि0 सोहनपाल वर्मा, का0 अश्वनी कुमार सिंह व क्यूआरटी कर्म0 हे0का0 हेमन्त कुमार मिश्रा, हे0का0 राम सिंह व आरपीएफ निरीक्षक श्री संदीप यादव मय हमराह एएसआई राकेश सिंह सीआईबी, एएसआई राजेन्द्र सिंह सीआईबी, का0 सतीश यादव सीआईबी, का0 रोहित आरपीएफ व का0 वीरेन्द्र कुमार आरपीएफ पोस्ट वाराणसी को साथ लेकर चेकिंग करते हुए प्लेटफार्म नं0-05 पर आये जहां मुखबिर खास उपस्थित आया जैसे ही ट्रेन नं0-20503 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस समय 01.34 बजे प्लेटफार्म नं0-05 पर पहुंची तो निकास द्वार पर प्रवेश करते ही दो व्यक्ति खड़े दिखाई दिये जिनकी ओर मुखबिर खास इशारा कर हट-बढ़ गया हम पुलिस जन को अपनी तरफ आता देख खड़े दोनो व्यक्ति सकपका गये और भागना चाहे, जिस पर एकबारगी दबिस देकर दोनो व्यक्तियो को पकड़ लिया गया जिन्हे पूछताछ हेतु थाना हाजा लाया गया। नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा गया तो एक ने अपना नाम-1. बालासो पुत्र अशोक जाधव निवासी 438 वानसोड़े चाल करवड़ी, कारवाड़ी जिला सतारा महाराष्ट्र उम्र करीब 36 वर्ष 2.तेजस बाला साहेब पंवार पुत्र बाला साहेब पंवार निवासी 32/बुधवार पैठ लक्ष्मीरोड, श्रीकृष्णा टाकिस, पुणे शहर जिला पुणे महाराष्ट्र उम्र करीब 23 वर्ष बताया और बताये कि हम दोनो के पास सोने के बार/बिस्कुट है जिसे हम कूँचविहार से लेकर दिल्ली जा रहे है, जिसे बारी-बारी से जामा तलाशी ली गयी तो पहले व्यक्ति बालासो उपरोक्त के पहने जीन्स के पैण्ट के फेंट से कुल 10 अदद पीली धातु(सोना) का बार/बिस्कुट बरामद हुआ तथा दूसरे व्यक्ति तेजस बाला साहेब पंवार उपरोक्त के पहने पैण्ट के फेंट से 09 अदद पीली धातु(सोना) का बार/बिस्कुट बरामद हुआ जिसे दोनो व्यक्तियो द्वारा पैण्ट की फेंट को काटकर छिपाया गया है जिसके सम्बंध मे पूछताछ करने पर दोनो ने बताया कि ये विदेशी मूल का सोना है जिसे तस्करी कर बाँग्लादेश से लाया गया है जैसा कि हमारे मालिक श्यामबाबू और उसके कहने पर जिसने हमे उक्त सोना कूँचविहार मे दिया उसने भी हमे बताया कि ये विदेशी तस्करित सोना है उपरोक्त व्यक्तियो के पास बरामद पीली धातु  कुल 19 अदद गोल्डबार/बिस्कुट जिसका वजन 2215 ग्राम (2.215 किग्रा) पाया गया है। जिसे राजस्व आसूचना निदेशालय क्षेत्रीय इकाई सिगरा वाराणसी से उपस्थित श्री अशोक कुमार यादव (SIO),स्वदेश सिंह (आईओ), अंसुमान जायसवाल (आईओ), सोनू कुमार हवलदार (आईओ) को आवश्यक कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया। 

बरामदगी
कुल अनुमानित कीमत -35440000/- रुपये
गिरफ्तार करने वाली टीम

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री रजोल नागर थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी
  2. प्रभारी निरीक्षक श्री संदीप आरपीएफ यादव पोस्ट वाराणसी
  3. निरीक्षक देवचन्द्र यादव थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी
  4. उ0नि0 उ0नि0 राजबहादुर थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी
  5. उ0नि0 सोहनपाल वर्मा थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी
  6. हे0का0 अश्वनी सिंह थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी
  7. हे0का0 हेमन्त कुमार मिश्रा थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी
  8. हे0का0 राम सिंह थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी
  9. ASI राकेश सिंह CIB/RPF
  10. ASI राजेन्द्र सिंह CIB/RPF
  11. का0 सतीश यादव CIB/RPF
  12. का0 रोहित RPF
  13. का0 वीरेन्द्र कुमार RPF
Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button