जसपुर-उत्तराखण्ड

किशोरी बनी माँ तो पता चला सौतेले नाना से बनाए थे सम्बन्ध,मचा कोहराम

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

जसपुर /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,रिश्ते के नाना पर अपनी ही नाबालिग नातिन के साथ लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामले का खुलासा किशोरी द्वारा बच्ची को जन्म देने के बाद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने रविवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके बड़े भाई की पत्नी अपने बच्चों को छोड़कर चली गई थी। पांच वर्ष पहले उसके भाई ने जसपुर के एक मोहल्ला निवासी युवती से दूसरी शादी कर ली और जसपुर में ही किराए के मकान में रहने लगा। उसकी 15 वर्षीय बेटी उसके साथ रहती थी। सौतेली नानी की तबीयत खराब रहने के कारण उसका सौतेला नाना किशोरी को अपने घर ले गया। आरोप है कि उसने डरा-धमकाकर किशोरी से शारीरिक संबंध बनाए। बीती 9 अगस्त को किशोरी ने अपने परिजनों को आपबीती बताई। बताते हैं कि लगातार संबंध बनाने के बाद किशोरी गर्भवती हो गई। चार-पांच दिन पहले उसने एक बच्ची को जन्म दिया, जिसे आरोपी सौतेले नाना ने किसी को गोद दे दिया। साथ ही किसी को बताने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी कोतवाल जावेद मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close