करनाल-हरियाणा

कांग्रेस बनाएगी सरकार, भाजपा का होगा सूपड़ा साफ : सुमिता सिंह

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

कांग्रेस बनाएगी सरकार, भाजपा का होगा सूपड़ा साफ : सुमिता सिंह

करनाल में कई पूर्व पार्षदों और भाजपा नेताओं ने कांग्रेस ज्वाइन की, इस बार कांग्रेस हरियाणा में भारी मतों से जीत हासिल करेगी

करनाल। करनाल विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुमिता सिंह ने कहा कि आठ अक्तूबर को हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाएगी और भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। प्रदेश की जनता को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध की सौगात देने वाली भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में भाजपा ने हर वर्ग के खिलाफ नीतियां बनाकर परेशान करने का काम किया। कर्मचारी और किसान आए दिन सडक़ों पर सरकार को कोसते रहे। महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ते गए। डर के मारे महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। उन्होंने कहा कि जब कांगे्रस का राज था तो बदमाश हरियाणा छोडक़र भाग गए थे। भाजपा की सरकार में बदमाशों को संरक्षण दिया गया। करनाल सबसे शांतिप्रिय जिला हुआ करता था, लेकिन यहां अपराधियों ने बेखौफ होकर अपने पांव पसार लिए। अब जनता के पास मौका आ गया है कि भाजपा को सत्ता से बाहर किया जाए। उन्होंने करनाल की जनता से वोट देकर जितवाने की अपील भी की। इधर रविवार को भी भाजपा छोडक़र आने वाले नेताओं और पूर्व जन प्रतिनिधियों का सिलसिला जारी रहा। पूव पार्षद प्रतिनिधि गिन्नी विर्क, पूर्व पार्षद ईश गुलाटी, पूर्व पार्षद रामचंद्र, भाजपा शहरी मंडल के महामंत्री रमन अग्रवाल व राघव ने कांग्रेस में आस्था जताई। कांग्रेस प्रत्याशी सुमिता सिंह ने सभी नेताओं का स्वागत करते हुए पार्टी में पूरा मान सम्मान देने का वादा किया। कार्यकर्ता जोरदार नारे लगाते दिखाई दिए सुमिता सिंह आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं। इस मौके पर सुमिता सिंह ने कांग्रेस के संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार बनते ही छह हजार रुपए पेंशन दी जाएगी। रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपए में उपलब्ध होगा। 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button
close