बेनीपुर (दरभंगा)- बुधवार को यादव सेना संगठन बिहार इकाई व यूथ इंडिया डेवलपमेंट बोर्ड के द्वारा बेनीपुर नगर परिषद अंतर्गत वार्ड नंबर 12 के पिपरा गांव में बाढ़ पीड़ितों के बीच फूड पैकेट बांटा गया।
दोनों संगठन के कार्यकर्ताओं ने बाढ़ पीड़ितों के बीच नाव से जाकर उनका हालचाल लिया और उन्हें फुड्स पैकेट दिया। इस दौरान मिडिया से बात करते हुए यादव सेना संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सतीश यादव ने कहा कि कल रात में ही यूथ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश यादव जी का एक विडियो देखा जिसमें एक वृद्ध महिला रोते बिलखते रही थी जो ह्रदय को झकझोरने वाला था उसी को देखकर यादव सेना की पुरी टीम आकर बाढ़ पीड़ितों को राहत दिया है।
मौके पर यूथ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए जो बन पाएगा हमलोग मदद के लिए तैयार है।
मौके पर यादव सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश यादव, दरभंगा प्रमंडल अध्यक्ष दिवाकर कुमार,समस्तीपुर जिलाध्यक्ष अट्टा यादव, सुमन कुमार, हीरालाल यादव, रौशन कुमार राकेश कुमार यादव डीलर साहब, प्रखंड सचिव,अजय यादव,चंदन यादव, रामभरोष यादव, ललन यादव, लालबाबू यादव, रंधीर यादव,पंकज यादव, अजय यादव,प्रवेश यादव, नथुनी यादव सहित दोनों संगठन के कार्यकर्ता मौजुद थे।


















