AIRA NEWS NETWORK – जम्मू – वृक्षारोपण अभियान के तहत नौसेरा भवानी स्थित राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य एस रविंदर सिंह के नेतृत्व में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाये गये ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने वातावरण को हराभरा और प्रदूषण मुक्त रखने के लिये वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुये लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की ।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य एस रविंदर सिंह, नोडल ऑफीसर मोनिन्दर शर्मा, लेक्चरर मनमीत कौर, लेक्चरर कमल किशोर, लेक्चरर राजेश उप्पल, लेक्चरर विनय शर्मा, मास्टर कुलदीप राज, मोनिन्दर कुमार, अमित कुमार, इम्तियाज अहमद आदि लोग उपस्थित रहे ।
Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.