बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

ग्राम पंचायत सदस्यों को खंड विकास अधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा पद की शपथ दिलाई

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर- ग्राम पंचायत सदस्यों के चयन के बाद कोरम पूरा होने पर ब्लॉक आकू की 78 ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवों के माध्यम से ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत सदस्यों को खंड विकास अधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा पद व गोपनियता की शपथ दिलाई।

ज्ञात हो कि ब्लॉक क्षेत्र में कुल 96 ग्राम पंचायतें हैं। 18 ग्राम पंचायतों में दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्यों का चयन पहले ही हो जाने से उक्त पंचायतों के ग्राम प्रधानों व सदस्यों को पहले ही शपथ दिलाई जा चुकी है। परन्तु 78 ग्राम पंचायतों में दो तिहाई सदस्यों का चुनाव न होने के कारण कोरम पूरा न होने पर उक्त पंचायतों में ग्राम प्रधानों व सदस्यों की शपथ नहीं हो पाई थी। उक्त ग्राम पंचायतों की अधिकतर वार्डों में निर्विरोध पंचायत सदस्य चुने जाने व 91 वार्डों में चुनाव जीतने पर कोरम पूरा होने के बाद शुक्रवार व शनिवार को उनमें शपथ ग्रहण समारोहों का आयोजन किया गया।

जिसमें निर्धारित समय पर 78 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सचिवों व ग्राम विकास अधिकारियों के माध्यम से खण्ड विकास अधिकारी ब्रजभूषण ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के द्वारा ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को उनके पद एव गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कराने में एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार, एडीओ कोआपरेटिव पीएन सिंह, ग्राम पंचायत सचिव अमरजीत, ग्राम विकास अधिकारी लोकेश कुमार गुर्जर, दीप कुमार, सौकेन्द्र कुमार, पंकज कुमार, जितेन्द्र तोमर, सचिन सैनी आदि ने सहयोग दिया।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button