दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों के बीच पहुंची आईरा की टीम, फल-मिठाई और आतिशबाजी के साथ मनाई खुशियों की दिवाली

दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों के बीच पहुंची आईरा की टीम, फल-मिठाई और आतिशबाजी के साथ मनाई खुशियों की दिवाली
मुस्सेपुर के दिव्यांग आश्रम में पत्रकारों को अपने बीच पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे, आईरा जिलाध्यक्ष अफजाल अंसारी ने समाज से की सेवा और सहयोग की अपील
मंडावली (बिजनौर)। संवाददाता: ज़ीशान नजीबाबादी
आईरा न्यूज़ नेटवर्क
दीपावली की खुशियां उस समय और भी खास हो गईं, जब आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन की टीम ने मुस्सेपुर स्थित दिव्यांग आश्रम पहुंचकर वहां रह रहे दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। पत्रकारों ने बच्चों को फल, मिठाइयां वितरित कर और आतिशबाजी के साथ दीपावली मनाई। टीम को अपने बीच पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।





आईरा संगठन के जिलाध्यक्ष अफजाल अंसारी के नेतृत्व में आश्रम पहुंचे पत्रकारों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें उपहार स्वरूप फल एवं मिठाइयां भेंट कीं। इस आत्मीय पहल से आश्रम का माहौल खुशियों से सराबोर हो गया। बच्चों की मुस्कान ने आयोजन को भावुक और यादगार बना दिया।
इस अवसर पर आईरा जिलाध्यक्ष अफजाल अंसारी ने कहा कि दीपावली केवल अपने घरों को रोशन करने का पर्व नहीं, बल्कि उन लोगों के जीवन में भी खुशियों का उजाला भरने का अवसर है, जिन्हें समाज के स्नेह और सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आश्रम की प्रबंधिका कमलेश आर्या पूरे वर्ष निस्वार्थ भाव से दिव्यांग बच्चों की देखभाल एवं सेवा कर रही हैं। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को ऐसे बच्चों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही त्योहार मनाने की सच्ची सार्थकता है।
आश्रम की प्रबंधिका कमलेश आर्या ने आईरा की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारों का बच्चों के बीच पहुंचकर उनके साथ त्योहार मनाना बेहद सराहनीय पहल है। इस आयोजन से बच्चों को अपनापन और समाज से जुड़ाव महसूस हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सामाजिक संगठन और जागरूक नागरिक इसी तरह बच्चों के सुख-दुख में सहभागी बनेंगे।
इस अवसर पर आईरा जिलाध्यक्ष अफजाल अंसारी, डॉ. आफताब नोमानी, शहज़ाद मलिक, नरेंद्र सिंह, अनिल सक्सेना, नईम सिद्दीकी, अब्दुल रहमान अल्वी, ज़ीशान नजीबाबादी, शाकिर अली, सूरज कुमार, अनुज शर्मा, खिजर अहमद, शाहनवाज अहमद, साकिब जैदी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं संगठन से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
संदेश: दूसरों के जीवन में खुशियों का उजाला भरना ही दीपावली का वास्तविक संदेश है।
संवाददाता: ज़ीशान नजीबाबादी
आईरा न्यूज़ नेटवर्क






