जन्मदिन बना सेवा और इंसानियत का संदेश-आश्रमवासियों के बीच मनाया गया सांसद चन्दन चौहान का जन्मदिन

आश्रमवासियों के बीच मनाया गया सांसद चन्दन चौहान का जन्मदिन
जन्मदिन बना सेवा और इंसानियत का संदेश
आश्रमवासियों के बीच मनाया गया सांसद चन्दन चौहान का जन्मदिन
किरतपुर। बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के सांसद चन्दन चौहान का जन्मदिन इस बार सेवा, संवेदना और इंसानियत के संदेश के साथ मनाया गया। विधानसभा नजीबाबाद स्थित आर्य सुगन्ध आश्रम में युवा राष्ट्रीय लोकदल के नेता एवं इण्डियन बैकवर्ड कांफ्रेंस उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शोएब और उनकी टीम ने आश्रमवासियों के बीच पहुंचकर भोजन कराया और केक काटकर खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम के दौरान चौधरी शोएब ने वीडियो कॉल के माध्यम से सांसद चन्दन चौहान का आश्रमवासियों से सीधा संवाद कराया। सांसद ने उनका हालचाल जाना और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस आत्मीय संवाद ने कार्यक्रम को भावुक और यादगार बना दिया।

चौधरी शोएब ने कहा कि जन्मदिन की असली खुशी तब है, जब खुशियां जरूरतमंदों के साथ बांटी जाएं और किसी के चेहरे पर मुस्कान लाई जा सके। उन्होंने कहा कि इसी भावना के तहत नजीबाबाद बस स्टैंड, नजीबाबाद रेलवे स्टेशन, किरतपुर रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद लोगों को भोजन भी वितरित किया गया।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का वास्तविक सम्मान जनता के बीच रहकर और जरूरतमंदों के सुख-दुख में सहभागी बनकर होता है। सेवा अभियान का उद्देश्य समाज के उन लोगों तक खुशियां पहुंचाना था, जो अक्सर उत्सवों से दूर रह जाते हैं।

इस अवसर पर सांसद चन्दन चौहान की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं निरंतर जनसेवा की कामना की गई।
सेवा अभियान में वसीम राजा प्रधान, संदीप चौधरी जिला अध्यक्ष युवा अखिल भारतीय जाट महासभा बिजनौर, आमिर तोमर भनेड़ा टोल मैनेजर, गौरव चौधरी, पत्रकार मोहम्मद परवेज, आमिर खान, उवेश खान, सलीम सिद्दीकी, मोईन खान, अमित सिंह, हेमंत चौधरी, मुकीम खान सहित दर्जनों साथी मौजूद रहे।






