हिंदी पत्रकारिता दिवस पर गूंजा निष्पक्ष पत्रकारिता का संकल्प, आईरा इंटरनेशनल और आजाद प्रेस क्लब ने भरी हुंकार

“निष्पक्ष पत्रकारिता ही लोकतंत्र की असली ताकत: हिंदी पत्रकारिता दिवस पर लिया गया संकल्प”
स्योहारा | अमीन अहमद की रिपोर्ट – हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) एवं आजाद प्रेस क्लब के मुख्य कार्यालय पर एक गरिमामय एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने केक काटकर हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास को नमन किया और सत्य, निष्पक्षता तथा निर्भीकता के साथ पत्रकारिता करने का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जिसकी वास्तविक शक्ति सत्य और निष्पक्षता में निहित है। उन्होंने कहा कि आज के चुनौतीपूर्ण दौर में पत्रकारों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वे बिना किसी दबाव या पक्षपात के जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं तथा समाज को तथ्यात्मक और विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराएं।
इस अवसर पर स्योहारा थाना प्रभारी संजय कुमार ने भी उपस्थित पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता समाज में जागरूकता बढ़ाने, प्रशासन और जनता के बीच संवाद स्थापित करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम में आईरा एवं आजाद प्रेस क्लब के सभी सक्रिय और निडर पत्रकार साथियों ने एकजुट होकर पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज़ बनने का संकल्प दोहराया।
“सच्चाई हमारी पहचान, निष्पक्षता हमारा सम्मान” के संदेश के साथ हिंदी पत्रकारिता दिवस उत्साह, प्रतिबद्धता और पत्रकारिता के मूल्यों के प्रति अटूट विश्वास के साथ मनाया गया।
आईरा न्यूज़ नेटवर्क
स्योहारा | अमीन अहमद की रिपोर्ट


















