बिहार: हथियार के बल पर बंधन बैंक कर्मी, 23 वर्षीय मोहम्मद सादेक से लूट कांड मामले में बारसोई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जिसमें एक अपराधी सहित अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुआ है । बता दें कि 1 जून शाम बंधन बैंक कर्मी से 81 हजार रुपए लेकर अपने कार्यालय बारसोई के रासचौक स्तिथ ब्रांच आ रहे थे इसी बीच तीन नकाबपोश अपराधी हथियार के बल पर बैग में रखे 81 हजार रुपिया लूट कर फरार हो गया था।
जिसको लेकर लगातार बारसोई पुलिस छापेमारी कर रही थी 3 दिन बाद बारसोई पुलिस को आखिरकार सफलता मिल ही गई वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रेमनाथ राम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि बंधन बैंक लूट कांड मामले में एक की गिरफ्तारी तथा अपाचे मोटरसाइकिल सहित 15000 रुपए नगद बरामद किए गए हैं, जिसमें नगर पंचायत स्थित मौलाना पुर के रहने वाले मुंतखब आलम की गिरफ्तारी की गई है।
जिसके पास से अपाचे मोटरसाइकिल सहित 15000 रुपए बरामद हुए हैं इसी मोटरसाइकिल से लूट कांड को अंजाम दिया गया था सीसीटीवी फुटेज के जरिए मुंतखब की पहचान हुई थी, जिसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है इस कांड में दो अपराधी और शामिल थे जो की अभी भी फरार हैं उसकी भी धरपकड़ के लिए छापेमारी चल रही है बहुत जल्द दोनों की गिरफ्तारी भी हो जायेगी, डीएसपी श्री राम ने बताया कि बारसोई थानाध्यक्ष रामविलास सिंह बलरामपुर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार की अहम भूमिका रही ।






















