अपराधउत्तरप्रदेश
जौनपुर: गला दबाकर हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, लाइनबाजार पुलिस की कार्रवाई

जौनपुर। थाना लाइनबाजार पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल सिंह (25) पुत्र विकास सिंह और सुभांषु सिंह (28) पुत्र सुनील सिंह निवासी तारापुर कॉलोनी, थाना कोतवाली जौनपुर के रूप में हुई है।
बताया गया कि 4 मार्च 2026 को राजन यादव निवासी रैभानीपुर ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्तों ने उसके पिता ललई यादव को मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में थाना लाइनबाजार में मु0अ0सं0 94/2026 धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।


















