उत्तराखंड

महिला ने सीएम से की शिकायत, तो इंस्पेक्टर और उसकी माँ पर हुआ मुकदमा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रूद्रपुर/उत्तराखंड( रिज़वान अहसन ),,,,स्थानीय पुलिस से न्याय न मिलने के बाद पीड़िता द्वारा मुख्यमंत्री से की गई शिकायत के बाद पुलिस ने इंस्पेक्टर पद पर तैनात ए-के- सिंह व उनकी माता के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्ज रपट में पीड़िता ने कहा है कि उसका विवाह आशुतोष कुमार सिंह निरीक्षक, उत्तराखण्ड पुलिस, पुत्र बिशन लाल निवासी रूड़की जिला हरिद्वार के साथ 18 फरवरी 2019 को मथुरा में हुआ।
विवाह के समय पति आशुतोष कुमार सिंह ने अपनी पहली पत्नी से तलाक हो जाने की सूचना दी थी परन्तु अपने द्वितीय विवाह एवं उससे तलाक नहीं होने की कोई जानकारी नहीं दी गई तथा उसको गुमराह कर बिना कोई सही सूचना दिये विवाह किया था। 8 सितम्बर 2019 को पुत्री को जन्म दिया। जिस पर सास पुत्र पैदा नहीं करने का ताना देने लगी। पति अपने नये तैनाती स्थल भवाली ले गया, जहां पर वह पुनः गर्भवती हुई और 6 सितम्बर 2021 को पुनः एक और पुत्री को जन्म दिया। जिसके बाद सास ताना देते हुये गाली गलौच करने लगी और कहने लगी।

इस दौरान पति का रूद्रपुर में स्थानान्तरण हो गया। आरोप है पति व सास कहने लगे कि अपने पिता से कहकर उसके नाम एक प्लाट करवाओ। इसी बीच पति का आईटीआई काशीपुर में स्थानान्तरण हो गया। छोटी पुत्री 4 माह की थी तो पति ने कहा कि एक ृफ्लैट देहरादून में लिया गया था जिसका पोंजीशन मिल गया है तुम देहरादून जाकर रहो। वहां पर मैं अवकाश लेकर आता रहूँगा। लेकिन देहरादून जाकर पति कभी भी देहरादून नही आये। पीड़िता का कहना है कि एक दिन उसकी पति से फोन पर बात हो रही थी तो इसी दौरान पति के दूसरे फोन पर फोन आ गया पति ने बिना फोन काटे बगैर दूसरे फोन पर बात करने लगे तो पता लगा वह किसी अपने विभाग की महिला से बातें कर रहे थे। उसके बाद उस महिला के पति से उस बारे में बात की और कहा उसे समझाओ। जब यह बात पति को पता चली तो पति ने उसके साथ मारपीट की और खर्चा देना बन्द कर दिया। उसके बाद पति एक दिन देहरादून कमरे में आये कहने लगे किसी काम से देहरादून आया हूँ। मुझे आज ही वापस जाना है उसके आग्रह पर पति माल मे कपडे लेकर आये। माल जाकर पति द्वारा की गयी शॉपिग का बिल निकलवाया तो पता चला पति ने 21000 रुपये की शॉपिंग की थी। जबकि उसका व बच्चों का सामान मात्र 1900 रुपये का था। पति से पूछा तो वह गाली गलौच करने लगे । सास देहरादून आकर गाली गलौच करने लगी कहने लगी उसके बाद करवा चौथ वर्ष 2022 को बिना पति को बताये वह बच्चों को लेकर आईटीआई आ गयी। पति ने उसे व बच्चों को एक होटल में रखा था। शाम को पति होटल के कमरे में आये और झगडा कर कमरे का सारा सामान गिरा दिया और खाना भी फेंक दिया । पीड़िता का आरोप है कि बिना उससे तलाक लिये पति चौथी शादी करने की तलाश में है । कहने लगा मुझे व मां को बेटा चाहिये, तू बेटा पैदा नहीं कर पायेगी इसलिये अब मैं चौथा विवाह करूंगा। उसके बाद पति मुझे मेरे मायके ले गये, मायके से सीधे मुझे बच्चों सहित देहरादून भेज दिया और मेरा कैमरा वाला फोन अपने पास रखा लिया, छोटा की पैड वाला फोन दिया। आरोप है मार्च 2023 में पति देहरादून आ गये कहने लगे मेरे साथ आईटीआई रहने चलो हरिद्वार से आते समय बीच जंगल में पति ने गाडी रोक दी और रिवाल्वर निकाल कर मेरे ऊपर तान दी कहने लगे तूझे मारकर यही जंगल में फेंक दूंगा, किसी को पता भी नहीं चलेगा। अचानक मेरी बड़ी बेटी नींद से जाग गयी तो वह रोने लगी, तब जाकर पति ने रिवाल्वर वापस रखी। सुबह होते ही हमें खटीमा छोड आये। खटीमा पहुँचाते ही दूसरे दिन सास ने उसका देहरादून में रखा स्त्रीधन, मेरे कागजात, जिसमें शादी का पंडित द्वारा दिया गया प्रमाण पत्र, कीमती सामान, सोने व चांदी के जेवरात, शादी के फोटो आदि सब बिना बताये अपने कब्जे में रख लिये और सास और पति ने मिलकर खाली कर किराये पर दे दिया। इसी बीच प्रार्थिनी के पति ने विला नम्बर बीटा-2 ओमेक्स रिवेरा कालौनी में क्रय किया व अपने माता पिता व बच्चों के साथ उक्त विला में आ गयी। जिसके बाद उक्त विला के एक मंजिल में वह अपने बच्चों के साथ रहने लगी तथा दूसरी मंजिल पर उसके सास ससुर रहने लगे। सास लगातार प्रार्थिनी का शारीरिक एवं मानसिक उत्पीडन करते हुये गाली-गलौच कर कौसती रहती खर्चा मांगने पर पति नेे मना कर दियाl
पति द्वारा आईटीआई में पोस्टिंग के दौरान जबरन कुछ सादे व लिखे कागजात एवं स्टाम्प पर भी हस्ताक्षर यह कहकर करा लिये गये कि इनकम टैक्स में कागजात चाहिए बाद में पता चला कि पति ने जालसाजी करके लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के कागजात बनाये है और उस पर धोखाधडी से हस्ताक्षर कराये है। इसी बीच मेरी छोटी पुत्री की तबीयत ज्यादा खराब हो गयी थी तो उसे इलाज हेतु हास्पिटल में एडमिट करना पड़ा पति एवं सास पुत्री को देखने नहीं आये। करीब 04 माह पहले पति ने अपने मित्र को उसके पास भेज कहलवाया कि अपने पति का घर छोड दो और बच्चियों को लेकर चले जाओं और आशुतोष को तलाक दे दो तुम्हें एक 02 बीएचके का ृफ्लैट व पुत्रियों के लिये 10 – 10 लाख रूपये मिल जायेगे इसी में तुम्हारी व तुम्हारी पुत्रियों की भलाई है वर्ना आशुतोष तुम्हारे साथ जो अंजाम करेगा वह तुम देखने लायक नहीं रहोगी। पीड़िता का कहना है अकि उसे आंशका है कि पति ने बिना उसकी स्वीकृति के चौथा विवाह भी कर लिया है और अब वह उससे छुटकारा पाना चाहता है जिस करण उसे व उसकी नाबालिग पुत्रियों को जान माल का सख्त खतरा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक ओर जहां इंस्पेक्टर एके सिंह के विरूद्ध उसकी पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया है तो वहीं दूसरी ओर कोर्ट के आदेश पर इंस्पेक्टर की माता ने अपनी बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। जिसमें शकुंतला पत्नी बिशन लाल निवासी हनुमान कालोनी रुडकी हरिद्वार हाल निवासी ओमेक्स बीटा 02 रुद्रपुर ने बैजन्ती चंद पुत्री हर्ष बहादुर चंद हाल निवासी ओमेक्स बीटा 02 रुद्रपुर व हर्ष बहादुर निवासी ग्राम बिरिया खटीमा के विरूद्ध कहा है कि एक महिला मित्र बैजन्ती चंद पुत्री हर्ष बहादुर चंद विगत डेढ वर्ष से ग्राउंड ृफ्लोर मे रह रही है। उक्त महिला द्वारा उसे तथा उसके पति को गोली मारने तथा तेजाब से जलाकर मारने की आए दिन धमकियां दी जाती हैं तथा दो करोड रुपए और एक ृफ्लैट की मांग करती है। नवंबर 2023 में दिवाली से पहले बैजन्ती ने अपने पिता हर्ष बहादुर चंद को घर ओमेक्स बुलाया । दोनों गोली से मरवाने की धमकी देने लगे जातिसूचक शद्बों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया। उसके बाद आज तक रोज बैजन्ती द्वारा हम लोगों को अपमानित करना जान से मारने की धमकी देना तथा गाली गलौज करना जारी है।18 मार्च 2025 को सुबह बैजन्ती ने उससे तथा उसके पति के साथ मारपीट की । उनकी गाड़ी पर गमला मारा और बाहर के गमले तोड़फोड़ दिए और जान से मारने की धमकी देकर यह बाहर चली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।l

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button