काशीपुर-उत्तराखण्ड़

क्षत्रिय महासभा ने बड़ी शानो शौकत से मनाई महाराणा प्रताप जयंती

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड( रिज़वान अहसन ),,,,महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा काशीपुर द्वारा आज यहां महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप जयंती अत्यंत धूमधम से मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित क्षत्रिय समाज के प्रबुद्ध जनों ने मेवाड़ केसरी महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए उनकी वीर गाथाओं पर विचार व्यक्त किए और राष्ट्र हित में उनके योगदान की मिसाल पेश की। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा काशीपुर के अध्यक्ष विजय सोलंकी ने कहा कि अमर बलिदानी महाराणा प्रताप ने हल्दी घाटी के युद्ध में अकबर की सेना के दांत खट्टे कर दिए थे। उनके साहस के चलते ही मेवाड़ सदैव अजेय रहा।

वहीं, सूर्य प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि महाराणा प्रताप ने कई युद्ध के दौरान सूखे घास की रोटी तक खाई, लेकिन मुगलों की आधीनता स्वीकार नहीं की। उन्होंने देश के युवाओं से ऐसे महानायक के जीवन से प्रेरणा लेने का आहवान किया। वक्ताओं ने महाराणा के घोड़े चेतक का भी जिक्र किया और कई किस्से बयां किये। इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष विजय सिंह सोलंकी, प्रमोद सिंह तोमर, काशीपुर एसपी अभय सिंह, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, पूर्व मेयर उषा चौधरी, मानवेंद्र मानस, ठा. विपिन चौहान, अरविंद राणा, अमित सिंह, संजय रावल, सुरेंद्र सिंह जीना, अनूप तोमर, बृजकिशोर सिंह, जसवंत सिंह, मुकेश सोलंकी, राजीव चैहान, कार्तिकेय सिंह तोमर, अनुराग सिंह सोलंकी, रविंद्र सिंह नेगी, विनोद चौहान, राम सिंह तोमर, संजय ठाकुर, योगेंद्र सिंह चौहान, रणवीर सिंह चौहान, विमल गुड़िया, डा. यशपाल सिंह रावत, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, रवि सिंह ढींगरा, सीमा चौहान, गीता चौहान, अशोक सिंह, अजय चौहान, हरीश कुमार सिंह, डाॅ. तरुण सिंह सोलंकी, डाॅ. बीपी सिंह, जयप्रकाश सिंह, जगदीप सिंह, दीपेंद्र चौहान, डीपी सिंह, अरुण चौहान, शिवम ठाकुर, समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरान्त मिष्ठान एवं शरबत वितरण भी किया गया।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button