काशीपुर-उत्तराखण्ड़

पक्काकोट मे घर के ताले तोड़ कर चोरी करने वाले पकडे गए दो चोर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर/ उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,, मौहल्ला पक्काकोट में हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। मौहल्ले के ही दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पुलिस ने बाइक और नकदी बरामद की है। निकट बड़ा गुरुद्वारा, मौहल्ला पक्काकोट निवासी रेखा देवी पत्नी ईश्वरी लाल ने बीती चार मई को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 अप्रैल को घर का ताला लगाकर वह पति के साथ अपने पुत्र दीपक व उसकी पत्नी सुनीता को लेने लुधियाना गई थी। 30 अप्रैल की सुबह 5 बजे लौटे तो देखा कि घर के ताले टूटे हुये थे और घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। बताया कि कमरे में खड़ी स्प्लेण्डर मोटर साईकिल, बक्से में रखा 5 ग्राम सोने का मंगलसूत्र, शीश फूल सोने का वजनी 3 ग्राम तथा बक्से में रखे प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त के 40,000 रुपये गायब थे। रेखा देवी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(ए), 331(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। मामले में गठित पुलिस टीम द्वारा तमाम सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर मौहल्ला पक्काकोट निवासी सूजल कश्यप पुत्र संजू कश्यप तथा
कैलाश सैनी पुत्र रामबाबू सैनी को चोरी के माल के साथ ईदगाह के पास से गिरफ्तार कर चोरी की इस वारदात का खुलासा कर दिया गया। पुलिस ने इनके पास से स्पलेण्डर प्लस बाइक व ग्यारह सौ रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस टीम में
कटोराताल पुलिस चौकी प्रभारी विपुल जोशी, उपनिरीक्षक गिरीश चन्द्र, कांस्टेबल प्रेम कनवाल व महेन्द्र सिंह थे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button