काशीपुर-उत्तराखण्ड़
अपना घर सोसायटी के एक मकान में लगी आग ,फायर यूनिट के छूटे पसीने

काशीपुर/उत्तराखंड ( रिजवान अहसन),,,,कुंडेश्वरी रोड स्थित अपना घर सोसाइटी की दूसरी मंजिल के एक घर के कमरे में मंगलवार रात अचानक आग लग गई। धुआं बढ़ता देख घर के आसपास के लोगों ने फायर स्टेशन को सूचना दी। जिस पर लीडिंग फायरमैन चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व एक अग्निशमन यूनिट मौके पर पहुंची। उन्होंने घर के कमरे में लगी आग पर काबू किया। फायर अधिकारियों ने बताया कि मकान स्वामी अरुण सिंह व उनकी पत्नी घर पर नहीं थे। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। कमरे में रखा बेड, अलमारी समेत अन्य सामान जलने करीब 50 से 60 हजार का नुकसान का अनुमान है। फायर यूनिट में चालक पंकज सिंह, फायरमैन पंकज कुमार, महिला फायरमैन नीतू, नमिता व ज्योति शामिल रहे।


















