न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

संदीप शर्मा को उच्च अधिकारियों से न्याय न मिलने पर ली न्यायालय की शरण-अपने सम्मान की रक्षा हेतु-थाना प्रभारी स्योहारा पर की कार्यवाही की मांग !!

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

स्योहारा।एक तरफ तो पुलिस को मित्र पुलिस बनने की सलाह देते हुए थाने आने वाले सभी फरियादियों के साथ आम ओ खास लोगों की बात को सम्मान पूर्वक सुनने के भी सख्त आदेश हैं लेकिन इसके विपरीत स्योहारा थाने में आने वाले सभी इंचार्ज पता नहीं क्यों सरकार और अधिकारियों के आदेशों के विपरीत काम कर रहे हैं पिछले थाना प्रभारी जहां पत्रकारों को गाली देने की वजह से यहां से बे आबरू होकर गए थे तो नए थाना प्रभारी अमित कुमार भी उसी राह पर चलते हुए अधिवक्ता संदीप शर्मा से अभद्रता कर बैठे

जिसके बाद जहां मामले की फजीहत होने के बाद खुद थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार यूं टर्न लेते नजर आए थे तो वहीं अपने सम्मान की रक्षा की मांग उठाने वाले संदीप शर्मा को जब अधिकारियों से न्याय नहीं मिला तो उन्होंने अब न्यायालय की शरण लेते हुए अपने सम्मान की रक्षा और और आरोपी थाना प्रभारी पर कार्यवाही की मांग की है.जिसमें कोर्ट को संदीप शर्मा ने बताया कि गत 26,10,24 की सुबह वो किसी काम से थाने गए थे उसी दिन थाना समाधान दिवस भी था जिसके चलते थाने में राजस्व विभाग के लोग,पत्रकार व अन्य के प्रतिष्ठित लोग भी मौजूद थे जहाँ पर संदीप शर्मा से एस०एच०ओ० अमित कुमार मिले जिससे प्रार्थी ने अपने आने का कारण बताया जिस पर प्रभारी थाना निरीक्षक भड़क गये और प्रार्थी/परिवादी के साथ गाली गलौच की एंव


प्रार्थी/परिवादी को दलाल बताकर वहाँ पर उपस्थित लोगो व गण मान्य
लोगो के बीच अपमानित किया जिससे प्रार्थी की मान हानि हुई है। यह कि प्रार्थी/परिवादी देश का सम्मानित नागरिक है एंव
अधिवक्ता है एंव समाज मे उसकी प्रतिष्ठा है और थाने मे सामाजिक एंव बिजनौर ने सरे आम अपमानित किया है जिससे वह शहर मे व अपने कार्य

स्थल पर बदनाम हो गया है एंव वर्तमान मे भी वह मानसिक यातनाये भुगत
रहा है एंव अपसाद मे जा रहा है क्योकि यह घटना शोसल मीडिया व
अखबारो मे भी प्रकाशित हुई थी।
यह कि प्रतिवादी अमित कुमार एस०एच०ओ० स्योहारा ने
परिवादी की छवि धूमिल की है एंव लोग उसे अब शक की नजर से देखते है।
एंव आस पास के क्षेत्र व बिरादरी मे भी वह बदनाम हो गया है। प्रतिवादी
अमित कुमार एस०एच०ओ० स्योहारा के इस व्यवहार से समाज मे परिवादी के
सम्मान व उसकी प्रतिष्ठा मे बेहद क्षति हुई है। इस बात के गवाहान आदिल,
एंव शेख फईमुददीन है, जिन्होने इस वाके के बारे मे स्योहारा व आस पास व
सिविल कोर्ट बिजनौर आदि मे लोगो को प्रार्थी/परिवादी के विषय मे
नकारात्मक बाते कहते सुना है एंव गवाहान उपरोक्त अब भी लगातार
परिवादी के विषय मे लोगो को गलत बाते कहते सुनते है। जिससे लोग उसे
शक की नजर से देखने लगे। एस०एच०ओ० अमित कुमार स्योहारा के एक
परिवादी के साथ उपरोक्त व्यवहार से समाज मे परिवादी का सम्मान गिरा है
जिससे उसकी मान हानि हुई है।अधिवक्ता संदीप शर्मा ने न्यायालय से मांग की है उसके सम्मान की रक्षा करते हुए थाना प्रभारी अमित कुमार को तलब फरमा कर बाद सबूत सजा देने का कष्ट करें।।
वहीं थाना प्रभारी अमित कुमार ने आरोपों को निराधार बताया है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button