न्यूज़

जमशेदपुर एफसी के खिलाफ नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को सैटरडे लक चलने की उम्मीद

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

गुवाहाटी, 25 अक्टूबर: नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी 26 अक्टूबर, शनिवार को शाम 5:00 बजे इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में खेले जाने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 में डबल-हेडर के मुकाबले में जमशेदपुर एफसी की मेजबानी करेगी।

खालिद जमील का ब्लूप्रिंट रेड माइनर्स में रंग ला रहा है, जो पांच मैचों में 12 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर हैं। हाईलैंडर्स पांच मैचों में पांच अंक लेकर 10वें स्थान पर हैं, लेकिन उन्हें दोनों टीमों के बीच पिछले चार मैचों में केवल एक हार मिली है।

हाईलैंडर्स का पुनरुत्थान

  • बाजी पलटी है: हाईलैंडर्स ने जमशेदपुर एफसी के खिलाफ अपने पिछले दो मैच नहीं हारे है, लेकिन इस संक्षिप्त सकारात्मकता से पहले वे लगातार चार मुकाबले हारे थे। अगर वे इस मैच में गोल कर देते हैं, तो यह रेड माइनर्स के खिलाफ उनका संयुक्त सबसे लंबा गोल स्कोरिंग आंकड़ा होगा।
  • सैटरडे लक? यह एक संयोग है, कि हाईलैंडर्स ने शनिवार को खेले अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं। लेकिन, यह भी रोचक तथ्य है कि वे शनिवार को जमशेदपुर एफसी के खिलाफ चार मैचों जीत नहीं पाए। वे दो मैच हारे हैं और दो मैच ड्रा रहे हैं।

जमशेदपुर एफसी का अभियान

  • जीत का सिलसिला: रेड माइनर्स के लिए इस सीजन की शुरुआत जोरदार रही है और उन्होंने अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं। उनका पिछला सबसे लंबा जीत का क्रम फरवरी-मार्च 2022 में लगातार सात मैच का था।
  • रेड माइनर्स की अति सक्रियता? रेड माइनर्स ने हमले करने में जोखिम लिया है क्योंकि यह इस सीजन में विपक्षी हाफ में उनकी 57.1% की पासिंग सटीकता से स्पष्ट होता है, जो सभी टीमों में सबसे कम है। वे अटैकिंग थर्ड में दुस्साहस दिखाते हैं, जिसके कारण उन्होंने अब तक 10 गोल किए हैं।

आमने-सामने

आईएसएल में दोनों टीमें 14 बार भिड़ी हैं जिसमें नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने दो मैच जीते हैं जबकि जमशेदपुर एफसी छह बार जीती है। छह मुकाबले ड्रा रहे हैं।

कोच कॉर्नर

“हम पर कोई दबाव नहीं”

हाईलैंडर्स के स्पेनिश हेड कोच जुआन पेड्रो बेनाली ने इस बात को खारिज किया है कि नॉर्थईस्ट यूनाइटेड किसी दबाव में है। हालांकि, वह अपनी डिफेंसिव इकाई को लेकर चिंतित हैं।

उन्होंने कहा, “हम पर कोई दबाव नहीं है। लेकिन हम जीत के भूखे हैं। मैं अंकों पर नहीं, बल्कि अपने खिलाफ हुए गोलों पर ध्यान देता हूं। हमारे खिलाफ एक मैच में दो गोल बहुत ज्यादा हैं। हमें इसे रोकने की जरूरत है।”

“एनईयूएफसी लीग की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है”

रेड माइनर्स के हेड कोच खालिद जमील अपनी टीम द्वारा कल सकारात्मक परिणाम पाने को लेकर उत्सुक हैं। उन्होंने मेजबान हाईलैंडर्स की भी खूब तारीफ की।

उन्होंने कहा, “सभी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। सारा ध्यान कल पर है, जब हम एक महत्वपूर्ण मैच खेलेंगे। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के पास बहुत अच्छा कोच है और भारतीय एवं विदेशी खिलाड़ियों का बढ़िया मिश्रण है। वो आईएसएल की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक हैं।”

प्रमुख खिलाड़ी और उपलब्धियां

  • जमशेदपुर एफसी के हवाई द्वंद में दबदबे जॉर्डन मरे की भूमिका रही है, जिनके 31 हवाई द्वंद लीग में सबसे ज्यादा हैं।
  • नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने अलाएद्दीन एजारेई के जरिये अपनी आक्रामकता बढ़ाई है। मोरोक्कन विंगर ने अपने पहले सीजन में सबसे ज्यादा ड्रिबल (21) किए हैं, जिनमें से आठ पूरे किए हैं।
  • गोलकीपर एल्बिनो गोम्स जमशेदपुर एफसी की मजबूत ढाल बने हैं, जिनके 23 बचाव लीग में सबसे ज्यादा हैं। वह (107) लीग में 100 से ज्यादा शॉट्स का सामना करने वाले अकेले गोलकीपर हैं।
HALIMA BEGUM

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button