असम/गुवाहाटी

कावड़िया सेवा शिविर का आयोजन

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर द्वारा श्रावण के तीसरे रविवार को कावड़िया सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
शाखा अध्यक्ष युवा हितेश कुमार चोपड़ा के नेतृत्व मे द्वीप प्रज्वलन के साथ शिविर का आरम्भ हुआ। इस कार्यक्रम मे शाखा के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र जी सेठिया, कमल रांका, पंकज भुरा तेरापंथ युवक परिषद् के अध्यक्ष एवं हमारे कर्मठ सदस्य युवा सतीश भादानी, कामाख्या शाखा से उपाध्यक्ष रजनी पगारिया, शाखा सदस्य राजेश जी मित्तल,अनिल जी शर्मा,प्रमोद जी बैद,युवा विवेक अग्रवाल,युवा विकास पगारिया,युवा अनिल जैन,उपाध्यक्ष मनीष बोथरा, कोषाध्यक्ष तनुज जालान सहित कई कर्मठ सदस्य एवं उनके पारिवारिक जन उपस्थित रहे। शिविर में श्री सुरेन जी पुर्बी एवं सुपारस जी संजय जी चोरड़िय का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ ।
उपस्थित सभी अतिथि गण एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए अध्यक्ष ने सभी से शिविर मे तन मन धन से सेवा देने का आह्वान किया एवं मित्रता दिवस पर उपस्थित सभी सदस्य गणों को मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर परिवार कि और से शुभकामनायें दी।
शिविर के सयोंजक युवा नारायण सारस्वत, युवा संदीप बेड़िया, युवा अरविन्द खेमका, युवा संजय खंडेलिया, युवा अमित सरावगी ने अत्यंत सुव्यवस्थित रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया उन्होंने पुरी रात कावड़िया तीर्थ यात्रियों के लिए जल, शर्बत एवं खिचड़ी कि सेवा प्रदान की।
विशेष उल्लेख श्री हरी प्रसाद जी जितानी (मारवाड़ी युवा मंच जागी रोड़)के संस्थापक अध्यक्ष, श्री महेंद्र जी डूंगरवाल, युवा अभिषेक सुरेखा, युवा धीरज सुरेखा, युवा मोहित जालान, युवा प्रवीन अग्रवाल, फूलचंद जी मिश्रा ने इस कठिन सेवा मे पुरी रात अपनी सेवाएं दी जो सेवा भाव का जीवंत उदाहरण है तेरापंथ युवक परिषद् के सदस्य सुमनेश जी कोठारी ने भी देर रात अपनी सेवाएं दी जो इस सेवा कार्य के प्रति उनका समर्पण को दर्शाता है। यह आयोजन मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर की सेवा भावना का एक प्रमाण है और समाज मे सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा मे एक महत्वपूर्ण कदम है।

HALIMA BEGUM

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button