आल इंडिया नातिया मुशायरा का स्योहारा नगर के फ़व्वारा चौक बैंकट हाल में हुआ शानदार आयोजन।

आल इंडिया नातिया मुशायरा का स्योहारा नगर के फ़व्वारा चौक बैंकट हाल में हुआ शानदार आयोजन।
स्योहारा बिजनौर।
मुशायरों के शौकीन, अदब व भाईचारे को बढाने वालों की बस्ती स्योहारा के चन्द नोजवानो कारी फ़रीद अहमद, कन्वीनर पालिका वार्ड मेम्बर 15, दिलशाद अंसारी, व हाफ़िज शहादत की मेहनत से सजाई गई एक शाम आल इंडिया नातिया मुशायरे के नाम हो गई।
आल इंडिया नातिया मुशायरे का नगर के फ़व्वारा चौक पर बने बैंकट हाल में बीती रात आयोजन हुआ, जिसमें बाहर से तशरीफ़ लाये शायर हज़रात ने नाते नबी व हम्दो सना को अपने अपने अंदाज में पेश किया।
इसमें अल्लाह रब्बुल इज्ज़त की बढ़ाई हम्दो सना से तो सुनने वाले को सुकून मिला साथ ही सरकारें दो आलम नबियो के सरदार हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा सल्लाहों अलैहेवसल्लम की शान में पढ़ी गई नात-ए-पाक से भी लोग फैज़याब हुए।
इस प्रोग्राम में नजीबाबाद से क़ारी मेहताब आलम, दिल्ली से मुफ़्ती अकील उर्रहमान, स्योहारा से माहिर स्योहारवी, लालापुरी से मुफ़्ती फ़हीम अहमद, अमरोहा से मौलाना सलमान अहमद, कन्नौज से मुफ़्ती तारिक़ जमील,बिजनौर से मोहम्मद हमज़ा अयाज़, मेरठ से क़ारी फ़ैसल, बिजनौर से क़ारी इम्तियाज़ अज़हर, हरदोई से डॉक्टर फ़ुजैल अहमद, लखीमपुर से यायहिया जलीस, स्योहारा से क़ारी मोहम्मद ज़ीशान व क़ारी मोहम्मद हैदर, के अलावा और भी शोहरा-ए-इकराम इस आल इंडिया नातिया मुशायरा में अपनी शिरकत रही।


















