दहेज के लिए विवाहिता को पिलाया जहरीला पदार्थ !!

दहेज के लिए विवाहिता को पिलाया जहरीला पदार्थ
तीन महिला सहित छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
स्योहारा। दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिला दिया। विवाहिता से कर रहे थे तीन लाख रुपये व मोटरसाइकिल की डिमांड। महिला के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपीयों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने तीन महिला सहित छह लोगों के विरुद्ध की रिपोर्ट दर्ज। थाना क्षेत्र के ग्राम चक महदूद सानी निवासी अशरफ ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसने अपनी पुत्री का निकाह प्रेम प्रसंग के चलते लगभग छह माह पूर्व मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार तन्जीम पुत्र ताहिर निo मौo शेखान थाना स्योहारा के साथ किया था। शादी के बाद से ही दहेज ना मिलने के कारण तन्जीम पुत्र ताहिर (पति) शाहजहाँ पत्नी ताहिर (सास), ताजीम, अजीम पुत्रगण ताहिर (जेठ) मन्तशा शहजादी (नन्द) पुत्रीगण ताहिर उसकी पुत्री को तंग व परेशान करने लगे और उससे अपने मायके से तीन लाख रूपये नकद व एक मोटर साईकिल की मांग करने लगे। उसकी पुत्री ने उन लोगों को काफी समझाया और कहा कि हमारे घर वालो की हैसियत तीन लाख रूपये व मोटर साईकिल देने की नही है। लेकिन फिर भी बह दहेज की मांग करते रहते थे। साथ ही उसकी पुत्री के साथ मारपीट करते रहते थे। आरोप है कि दहेज की माँग ना पूरी होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी पुत्री को जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। जिससे उसकी पुत्री की जान बामुश्किल बची। आरोप है कि उसकी पुत्री के सुसराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ डन्डो से मारपीट कर उसे कमरे मे बन्द कर बन्धक बनाकर रखा और उससे जबरन कुछ कागजो पर हस्ताक्षर भी करा लिये और बन्धक बनाकर बार बार मारपीट की। विवाहिता केे पिता का आरोप है कि जब वह अपने पुत्र के साथ अपनी पुत्री से मिलने गया तो वह कमरे में बंद थी, और वह वामुश्किल अपनी पुत्री को उन लोगों के चंगुल से निकाल लाया। पीड़ित पिता ने आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने तीन महिलाओं सहित छह लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।


















