स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

युवती को बहला फुसलाकर भगा ले गया युवक-भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बरामदगी की मांग!!

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

युवती को बहला फुसलाकर भगा ले गया युवक

स्योहारा। कॉलेज गई छात्रा को बहला फुसला कर ले गया युवक। छात्रा के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर छात्रा की बरामदगी की मांग करते हुए युवक के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर की रिपोर्ट दर्ज। नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन लक्ष्य कलेज प्रतिदिन पढ़ने के लिए जाती थी। 28 नवंबर की सुबह उसकी बहन घर से कॉलेज को कहकर गयी थी। उसके बाद वह घर वापस नहीं पहुचीं। उन्होंने उसकी आसपास व रिश्तेदारी में काफी तलाश की लेकिन उसका कही कुछ पता नही चला है। उसे शक है कि उसकी बहन को प्रिंस पुत्र नामालूम निवासी सरोजनी मार्किट, दिल्ली बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। युवती के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर युवती की बरामदगी की मांग करते हुए युवक के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

0% LikesVS
100% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button