बिजनौर-उत्तरप्रदेश

शासकीय योजनाओं का लाभ अर्जित करने के लिए पात्र लाभार्थियों का चयन कर कराया गया पंजीकरण-मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित कर किया गया लाभान्वित, शासकीय योजनाओं का लाभ अर्जित करने के लिए पात्र लाभार्थियों का चयन कर कराया गया पंजीकरण-मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा
🌷✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️🌷

मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित कर लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर नए लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लाभान्वित करने के लिए उनका पंजीकरण भी किया गया तथा विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य कैंपों का आयोजन कर जन सामान्य को निशुल्क स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराया गया।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत चंपतपुर चकला, विकासखंड अफजलगढ़, ग्राम पंचायत मुअज्ज़मपुर जैतरा विकास खंड धामपुर, ग्राम पंचायत गंजालपुर, ब्लॉक देवमल, ग्राम चेलापुर विकासखंड नूरपुर, विकास खण्ड हल्दौर में ग्राम पंचायत बिसाठ एवं ग्राम बल्दिया सहित अन्य विकास खण्डो की ग्राम पंचायतों में विकसित भारत यात्रा संकल्प यात्रा के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें जन प्रतिनिधियों सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button